फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Kumbh Mela Major events to be held on 28 January 2019

कुंभ में आजः 28 जनवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Mon, 28 Jan 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Kumbh Mela Major events to be held on 28 January 2019

पहले शाही स्नान के बाद सोमवार को पौष पूर्णिमा पर दूसरा स्नान संपन्न हुआ। 24 जनवरी को कुंभ मेला क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे। कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। हर तरफ मानवता, सेवा और संस्कार की सीख लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 

विज्ञापन


कहीं रामकथा तो कहीं लीलाओं का मंचन हो रहा है। संगम तीरे से लेकर शिविरों तक सांस्कृतिक-आध्यात्मिक गरिमा की गूंज सुनाई दे रही है। 

आज महाकुंभ का चौदहवां दिन है और ये हैं आज कुंभ नगर में होने वाले विशेष आयोजन:-

1 ब्रह्मकुमारीज के सत्यम, शिवम सुंदरम पंडाल में शिक्षाविद् सम्मेलन दोपहर तीन बजे से।
2 अक्षयवट मंच के सेक्टर चार में केरवानो वेश राजेन्द्र रावल, नादार्चनम सुखदेव मिश्र वाराणसी, अवधी लोक गायन सुश्री आश्रया द्विवेदी, रूस की रासलीला पद्मश्री गेन्नादी पिचनिकोव मेमोरियल, दिशा रामलीला मास्को रूस।
विज्ञापन

3 ऋषि भारद्वाज मंच के से सिंघी याकक्षम नृत्य सुश्री शर्मिला गादले, कथक सुश्री दीपमाला सचान, लखनऊ आस्था गोस्वामी मथुरा, भोजपुरी अमरनाथ वर्मा लखनऊ।
4 यमुना मंच सेक्टर 17 में सूफी गायन सोमनाथ मुम्बई, चकरी लोक नृत्य सुश्री ममतादेवी, राजस्थान, पांडवानी गायन सुश्री कुंती गन्धर्व छत्तीसगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 सरस्वती मंच सेक्टर 13 में गोबर्ध मयूर पारी नृत्य हरिहर बाबा, आल्हा गायन राज कुमार पाण्डेय, राजपुताना होली नरेन्द्र पाठक आगरा, देश भक्तिगीत राजीव राय आदित्य दिल्ली,हरीशचन्द्र की लड़ाई  उर्मिला कुमार थपलियाल उत्तर प्रदेश, बटोही अभिषेक  पंडित आजमगढ़। 
6 त्रिवेणी मंच सेक्टर चार में रोनू मजूमदार बांसुरी, गायन विदुषी मंजूषा पाटिल।
7  अरैल घाट मंच सेक्टर 19 में राजूभाई वासवा गुजरात होली नृत्य, श्याम मिरासी कच्ची घोड़ी, मुकेश भट्ट पपेटरी, पारस मल माली गैर नृत्य। चेतन दवे के समूह पनघट अहमदाबाद गुजरात।
8 अरैल घाट मंच दो के सेक्टर 19 में रजनीश मिश्रा गायन एवं सुश्री प्रियदर्शिनी गोविंद द्वारा भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed