{"_id":"5c5548d8bdec22738d0b5d13","slug":"kumbh-2019-know-about-jharkhand-culture-in-kumbh-first-time-pavilion-established","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019ः मेले में देखें झारखंड संस्कृति की झलक, पहली बार मंडप स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019ः मेले में देखें झारखंड संस्कृति की झलक, पहली बार मंडप स्थापित
Sat, 02 Feb 2019 02:41 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु एवं पर्यटक झारखण्ड की लोक संस्कृति, हस्तशिल्प का दर्शन कर सकेंगे। झारखण्ड पर्यटन विभाग की ओर से कुंभ मेले के सेक्टर 19 में डीपीएस के सामने शुक्रवार को झारखंड मंडप स्थापित किया गया है, मंडप में प्रदेश की संस्कृति, आस्था और प्राकृतिक सौन्दर्य को प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन
झारखण्ड पवेलियन का शुभारंभ वहां के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, पर्यटन सचिव राहुल शर्मा एवं प्रबंध निदेशक पर्यटन संजीव कुमार बेसरा ने किया। झारखंड मंडप को प्रदेश में आस्था के सबसे बड़े केंद्र देवधर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की थीम पर पर सजाया गया है, इसमें बैद्यनाथ धाम और प्रदेश में पर्यटन से जुडी सभी जानकारियां प्रदर्शित की गई हैं।
विज्ञापन
प्रयागराज कुंभ में झारखंड ने पहली बार पवेलियन स्थापित किया है यह पहला मौका होगा जब भारत के अन्य राज्यों और दुनिया भर से आए अलग-अलग देश के लोग झारखंड की कला, संस्कृति, खान पानए रीति रिवाज, भाषा को जान सकेंगे। कुंभ मेला से राज्य को एक नयी पहचान मिलेगी और आने वाले वर्षों में झारखंड में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
झारखण्ड पवेलियन के शुभारंभ के साथ वहां के कलाकारों ने लोकनृत्य, गणेश आरती, पाइका, छाऊ और राधा कृष्ण की रासलीला प्रस्तुत की गई। अब पूरे कुंभ के दौरान झारखण्ड के कलाकारों की प्रस्तुति देख सकेंगे।