{"_id":"5c5f1991bdec22739a5bf1f4","slug":"kumbh-2019-juna-akhara-staged-protest-on-arms-and-ammunition-on-vasant-panchami-last-shahi-snan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: वसंत पंचमी के आखिरी शाही स्नान पर अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर जूना अखाड़े ने लगाई रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: वसंत पंचमी के आखिरी शाही स्नान पर अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर जूना अखाड़े ने लगाई रोक
Sun, 10 Feb 2019 03:48 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 10 Feb 2019 03:48 AM IST
विज्ञापन
kumbh photo 2019
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी के शाही स्नान पर नागा संन्यासी अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं करेंगे। पंच दशनाम जूना अखाड़े ने शनिवार को शाही स्नान के समय शस्त्र प्रदर्शन पर रोक लगा दी। अखाड़े के शिविरों से सुबह निर्धारित समय पर शांतिपूर्ण माहौल में संगम नोज के लिए निकलने वाली शोभायात्राओं में शामिल होने के लिए नागाओं को कहा गया है।
विज्ञापन
जूना अखाड़े ने अंतिम शाही स्नान पर अस्त्र-शस्त्र के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। इसके लिए शनिवार की शाम वाहन से संतों ने घूम-घूम कर शिविरों में लाउडस्पीकर से सूचना प्रसारित की। कहा गया कि शाही स्नान के लिए रविवार की सुबह 5:15 बजे से शुरू होने वाली शोभायात्रा में कोई भी नागा या संत अस्त्र-शस्त्र लेकर नहीं चलेगा।
विज्ञापन
गड़ासा, तलवार, भाला या लाठी लेकर भी शाही स्नान की शोभायात्रा में शामिल होने पर रोक लगा दी गई। जूना अखाड़े की ओर से जारी इस सूचना में कहा गया है कि अगर कोई नागा लाठी लेकर भी चलता पाया गया तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन