{"_id":"5c5ef784bdec2273934e175c","slug":"kumbh-2019-health-department-alert-for-vasant-panchami-snan-in-kumbh","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रिवर और एयर एबुंलेंस के साथ आपदा प्रबंधन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, रिवर और एयर एबुंलेंस के साथ आपदा प्रबंधन की तैयारी
Sat, 09 Feb 2019 09:23 PM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Feb 2019 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंभ मेले के तीसरे शाही स्नान पर्व वसंत पंचमी पर स्वास्थ सेवाओंं को और दुरुस्त किया गया है। आपदा प्रबंधन की तैयारियां पूरी कर डिजास्टर किट नियत स्थानों पर पहुंचा दी गई हैं। केंद्रीय अस्पताल और 11 सेक्टर अस्पतालों में टीम को तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही 25 पीएचसी पर अलर्ट घोषित कर ड्यूटी कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र में 80 सामान्य और छह एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम से लैस एंबुंलेंस तैनात की गई हैं। पांच रिवर और एक एयर एंबुलेंस भी आपात स्थिति में ग्रीन कॉरीडोर से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
मेले के दौरान भगदड़, आग और पानी में डूबने की घटना के तुरंत बाद चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। प्रभारी चिकित्सा डॉ. शक्ति बसु के मुताबिक सभी एंबुलेंस चालकों के साथ स्वास्थ्य कर्मियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
25 आउट हेल्थ पोस्ट स्थापित कुंभ क्षेत्र में वसंत पंचमी स्नान पर्व पर स्वास्थ विभाग रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर मौनी अमावस्या की तर्ज पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएगा। इसके लिए 25 आउट हेल्थ पोस्ट पर कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। 15 मोबाइल टीमें भी मेला क्षेत्र में सक्रिय रहेंगी।
एडी हेल्थ कुंभ मेला प्रभारी चिकित्सा डॉ. अशोक कुमार पालीवाल ने कहा कि स्वास्थ विभाग ने वसंत पंचमी स्नान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। सफाई के विशेष प्रबंध किए गए हैं। साथ ही मच्छर-मख्खी से बचाव के उपाय कराए जा रहे हैं।