{"_id":"5c5d1fd8bdec22533443801c","slug":"kumbh-2019-gujarat-chief-minister-vijay-rupani-with-wife-anjali-rupani-get-holy-dip-in-sangam","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने पत्नी के साथ संगम में लगाई डुबकी, हनुमान जी-अक्षयवट का किया दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने पत्नी के साथ संगम में लगाई डुबकी, हनुमान जी-अक्षयवट का किया दर्शन
Fri, 08 Feb 2019 11:51 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
कुंभ मेले में आस्था और मोक्ष की डुबकी लगाने देश-विदेश के श्रद्धालुओं के साथ-साथ कई बड़े नेता भी आ रहे हैं। भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के आने का भी सिलसिला जारी है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद शुक्रवार यानि आज गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पत्नी के साथ संगम में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विजय रूपाणी गुरुवार को ही प्रयागराज पहुंच गए थे। उन्होंने पत्नी अंजली रूपाणी के साथ अरैल स्थित टेंट सिटी में रात्रि विश्राम किया और शुक्रवार सुबह अरैल के वीआईपी घाट पर संगम में डुबकी लगाई।
विज्ञापन
संगम में स्नान के बाद वह संगम तीरे स्थित लेटे हनुमान जी का दर्शन किया। इसके बाद वह अक्षयवट गए। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को हनुमान मंदिर के महंत नरेंद्र गिरि व आनंद गिरी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन करवाया।पूजन-अर्चन के बाद वह कुछ देर मंदिर परिसर में महंत के कमरे में बैठे और ध्यान लगाया। गुजरात के मुख्यमंत्री ने अपने इस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने मीडिया के पूछे गए सवालों के जवाब देने से परहेज किया।
विज्ञापन