{"_id":"5c5e946fbdec22738f51fb60","slug":"kumbh-2019-eight-pair-train-shift-prayagghat-after-kumbh-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ के बाद प्रयागघाट शिफ्ट होंगी ट्रेनें, पहले 13 फरवरी से किया जाना था तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ के बाद प्रयागघाट शिफ्ट होंगी ट्रेनें, पहले 13 फरवरी से किया जाना था तय
Sat, 09 Feb 2019 02:20 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 09 Feb 2019 02:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागघाट रेलवे स्टेशन पर 13 फरवरी से शिफ्ट की जाने वाली आठ जोड़ी ट्रेनों का संचालन अब कुंभ मेले के बाद शुरू होगा। रेलवे का तर्क है कि कुंभ मेले के अभी दो स्नान पर्व बाकी है। ऐसे में अगर ट्रेनें शिफ्ट की जाती हैं तो स्नान पर्व के दौरान प्रयागघाट पहुंचने वाले मार्ग पर ट्रैफिक रोक दिए जाने की वजह से यात्रियों को वहां पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
दरअसल, रेलवे ने इलाहाबाद जंक्शन से चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस, इलाहाबाद-हरिद्वार एक्सप्रेस, सरयू एक्सप्रेस, मनवार संगम एक्सप्रेस, जौनपुर पैसेंजर को 13 फरवरी से प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से चलाने का निर्णय लिया था। इसके अलावा प्रयाग जंक्शन से चलने वाली प्रयाग-कानपुर इंटरसिटी, प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस और प्रयाग-कानपुर पैसेंजर को भी शिफ्ट करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
फिलहाल पूर्व में घोषित इन ट्रेनों को रेलवे ने प्रयागघाट रेलवे स्टेशन से चलाने के अपने निर्णय को स्थगित कर दिया है। एनसीआर के पीआरओ डा. अमित मालवीय ने इसकी पुष्टि की है। इस बारे में लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार का कहना है कि कुंभ के बाद ही अब इन ट्रेनों को प्रयागघाट शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन