{"_id":"5c558d52bdec2256ab4e614c","slug":"kumbh-2019-dr-modi-says-gold-rama-temple-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: अयोध्या में सोने का हो राम मंदिर, सिंगापुर से उद्योगपति ने लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: अयोध्या में सोने का हो राम मंदिर, सिंगापुर से उद्योगपति ने लिया संकल्प
Sat, 02 Feb 2019 06:04 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sat, 02 Feb 2019 06:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में भगवान राम का मंदिर सोने से बने, यह संकल्प लेकर सिंगापुर से उद्योगपति और आस्था कुंज के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. बी.के.मोदी कुंभ क्षेत्र में पहुंचे हैं। डॉ. एम के नाम से प्रसिद्ध व्यवसायी राम मंदिर निर्माण के लिए विदेशों में रहने वाले भारतीय हिन्दुओं को आगे लाने के लिए विश्व यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. एम ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि अब आवश्यकता भारतीय मूल के सभी हिंदुओं को कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने की है। उन्होंने कहा कि आस्था कुंज का उद्देश्य है कि विश्व भर में भारत का स्थान ग्लोबल लीडर के रूप में विख्यात हो। हिन्दुत्व की संस्कृति पूरे विश्व का दर्शन हो और विश्व शांति, समरसता, विश्वबंधुत्व के संदेश दिया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर आस्था का विषय है और यह अब पूरे विश्व का मुद्दा बन चुका है। यह अब पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा से जुड़ चुका है, इसलिए विदेशों में रहने वाले हम भारतीय मूल के लोगों को आर्थिक सहायता करके इस मंदिर को भव्य स्वर्ण राम मंदिर का निर्माण में सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन