फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Discussion on social cultural economic aspects in kumbh mela

कुंभ क्षेत्र में चल रहा विचारों का मंथन, अनेक विषयों पर चल रहा विशेषज्ञों में चिंतन

Sat, 09 Feb 2019 10:32 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: vivek shukla Updated Sat, 09 Feb 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Discussion on social cultural economic aspects in kumbh mela
kumbh

कुंभ क्षेत्र में एक शिविर ऐसा भी है, जहां पिछले करीब एक महीने से विचारों का मंथन चल रहा है। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के इस शिविर में संघ के सर कार्यवाह भैयाजी जोशी, सह सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल, आईसीसीआर के अध्यक्ष डा. किरन सहस्रबुद्धे जैसे अनेक बुद्धिजीवियों के साथ विश्वविद्यालयों और तकनीकी संस्थानों के शोध छात्रों ने अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक आर्थिक पहलुओं में अपने विचार रखे हैं।

विज्ञापन


दिव्य प्रेम सेवा मिशन स्थापना दिवस के मौके पर स्वामी विवेकानंद की स्मृति में हिंदुत्व स्वामी विवेकानंद की दृष्टि से जैसे विषय पर मंथन किया गया। विश्व में भारतीय दृष्टिकोण कितना प्रभावी रहा है, इस पर शंकराचार्य वासुदेवानंद सरस्वती और संघ के  सह सर कार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल ने अपने विचार रखे। बताया कि दुनिया के दूसरे देशों में भारतीय मनीषी आज भी भारत को समृद्धशाली बनाने जुटे हैं। विवेकानंद आज की पीढ़ी के प्रेरणापुंज हैं, हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।
विज्ञापन


इसी तरह कुंभ को राष्ट्र में सकारात्मक परिवर्तन का पर्व बताते हुए सह कार्यवाह भैयाजी जोशी और मानव सेवा उत्थान समिति के संस्थापक और दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक आशीष गौतम ने बताया कि कुंभ में पांच करोड़ लोग एक ही दिन में एक जगह इकट्ठा होते हैं, यह अद्भुत संयोग सिर्फ भारतवर्ष में ही मिल सकता है। मजे की बात यह है कि यहां कोई भूखा नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी मंथन हुआ। जिसमें युवाओं के सामने आने वाली चुनौतियों और उसके समाधान पर विशिष्ट लोगों ने चर्चा की। इसी के साथ आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी, स्वामी रामदेव जैसे संतों के अलावा संघ  क्षेत्र प्र्रचारक अनिल, डा.आरपीएन सिंह, मनोज जोशी, कथा वाचक आचार्य शांतनु, संजय चतुर्वेदी, उमेश निगम सहित अनेक प्रमुख लोगों की तरफ से अभी तक लगातार विचारों का मंथन चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed