{"_id":"5c6128d4bdec2273ad00c17a","slug":"kumbh-2019-crowd-of-devotees-estimation-of-junction-control-room","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुंभ 2019: जंक्शन के कंट्रोल रूम से होता रहा आकलन, श्रद्धालुओं को रोकने की नहीं आई नौबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ 2019: जंक्शन के कंट्रोल रूम से होता रहा आकलन, श्रद्धालुओं को रोकने की नहीं आई नौबत
Mon, 11 Feb 2019 01:18 PM IST
shubham
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: shubham
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
mauni amavasya devotees crowd
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद जंक्शन पर भले ही मौनी अमावस्या की तर्ज पर तैयारियां की गई हो लेकिन दिन भर में एक बार भी ऐसा मौका नहीं आया कि जब श्रद्धालुओं को यात्री आश्रय स्थल पर रोका गया हो। इस दौरान चारों ही यात्री आश्रय स्थल से बेरोकटोक श्रद्धालुओं की आवाजाही दिन भर रही। दिन में एक बार मानिकपुर रूट का यात्री आश्रय स्थल पर श्रद्धालुओं को रोकने की बात कही गई, लेकिन डीआरएम ने प्लेटफार्म नंबर एक पर स्पेशल ट्रेन खड़े होने का हवाला देते हुए श्रद्धालुओं को यात्री आश्रय स्थल में न रोकने का फरमान जारी कर दिया।
विज्ञापन
mauni amavasya
जंक्शन के कंट्रोल टावर से भी दिन भर मेले से जंक्शन और शहर के अन्य रेलवे स्टेशनों की ओर जाने वाली भीड़ का आकलन किया जाता रहा।जंक्शन के कंट्रोल टावर में इस बार मेला क्षेत्र के साथ ही शहर के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों का लाइव सीसीटीवी फुटेज अफसरों को दिन भर मिलता रहा। मौनी अमावस्या की तर्ज पर स्पेशल ट्रेनों के सफल संचालन को देखते हुए एक बार फिर से पावर केबिन की कमांड स्टेशन प्रबंधक राजाराम राजपूत को सौंप दी गई,
विज्ञापन
विज्ञापन
mauni amavasya devotees crowd
जबकि कंट्रोल टावर में सीनियर डीओएम मनु प्रकाश के साथ उनके सीनियरअफसर सीसीएम एमएन ओझा, एडीआरएम अनुराग गुप्ता, सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित आदि ट्रेनों की मॉनीटरिंग करते रहे। शाम को जीएम एनसीआर राजीव चौधरी भी वहां पहुंचे।
इस दौरान जंक्शन पर जीआरपी, आरपीएफ और आरपीएसएफ का सामंजस्य भी भीड़ नियंत्रण में रहा। जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज सिंह, रधुबीर सिंह, आरपीएफ प्रभारी रजिंद्र कुमार, एसएन पाटीदार आदि ने जंक्शन के मुख्य गेट पर तैनात रहे। दिन भर कंट्रोल टावर से मिल रहे फीड बैक के आधार पर सुरक्षा में लगे जवान भीड़ को नियंत्रित करते रहे।
इस दौरान जंक्शन पर जीआरपी, आरपीएफ और आरपीएसएफ का सामंजस्य भी भीड़ नियंत्रण में रहा। जीआरपी इंस्पेक्टर मनोज सिंह, रधुबीर सिंह, आरपीएफ प्रभारी रजिंद्र कुमार, एसएन पाटीदार आदि ने जंक्शन के मुख्य गेट पर तैनात रहे। दिन भर कंट्रोल टावर से मिल रहे फीड बैक के आधार पर सुरक्षा में लगे जवान भीड़ को नियंत्रित करते रहे।