फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: crowd gatherd for buying khadi clothes in kumbh mela prayagraj

Kumbh 2019: खादी के वस्त्रों की खरीददारी करने उमड़ी भीड़, बिरहा की तान पर झूमे दर्शक

Thu, 28 Feb 2019 02:32 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 28 Feb 2019 02:32 PM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: crowd gatherd for buying khadi clothes in kumbh mela prayagraj

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड और अखिल भारतीय खादी एवं ग्रामोदय आयोग की ओर से परेड मैदान में लगी राष्ट्रीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में बुधवार को खरीददारों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रदर्शनी में लगी कई स्टालों पर खादी के कई तरह के कलेक्शन देखने को मिले। जिसे लोंगो ने बड़ा ही पसंद किया और खरीददारी की। साथ ही प्रदर्शनी में आने वाले लोंगो के मनोरंजन के लिए कलाकार शिव प्रसाद व साथ कलाओं द्वारा बिरहा गीतों की मनोहारी प्रस्तुति की गई।  जिसे सुन दर्शक झूृम उठे।

विज्ञापन

Kumbh 2019: crowd gatherd for buying khadi clothes in kumbh mela prayagraj

दर्शको के लिए विभाग ने गांधी पवेलियन गैलेरी बनाई है। जो लोंगो के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। जिसमें राष्ट्रपिता के जीवन से जुड़े संस्मरण को दिखाया गया है। जानकारी देते हुए  खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राम अवतार यादव ने बताया कि खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों के 250 स्टाल लगाए गए हैं। इसमें खादी वस्त्रों के अलावा रेशमी, ऊनी वस्त्र और कंबल के साथ ही विभिन्न प्रकार के सिलेसिलाए परिधान उपलब्ध हैं। इस प्रदर्शनी में सोलर चर्खे पर सूत कताई का सजीव प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राम अवतार यादव, प्रधान सहायक लालजी धूरिया सहित विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed