फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   kumbh 2019 crisis of small rivers means the crisis to farmer,

कुंभ 2019: छोटी नदियां बीमार हुई तो न किसान बचेंगे न गंगा- जल पुरुष राजेन्द्र सिंह

Fri, 01 Feb 2019 06:09 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 01 Feb 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
kumbh 2019 crisis of small rivers means the crisis to farmer,

छोटी नदियां बचाओ अभियान और जल बिरादरी के शिविर में छोटी नदियों को बचाने के लिए देश भर के जल कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। तरुण भारत संघ के संस्थापक जलपुरुष राजेन्द्र सिंह ने कहा कि जब तक छोटी नदियों की सेहत नहीं ठीक होती, न भारत के समाज स्वस्थ रह सकता है और न गंगा। इस मौके पर शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानन्द ने कहा कि जो राजा अपनी प्रजा की रक्षा न कर सके, उसको गंगा माफ नहीं करती।

विज्ञापन


कहा कि, देश में छोटी नदियो को कब्जा मुक्त करने, नदियों के वन बचाने की लड़ाई छेडऩी होगी। उत्तर प्रदेश बार कैन्सिल के सदस्य और पूर्व अध्यक्ष अमरेन्द्र नाथ सिंह ने कहा कि नदी के हक में कानून है, अधिवक्ताओ की टीम कोर्ट के अंदर और सड़क पर नदी की लड़ाई में साथ खड़ी होगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एसोसिएट प्रॉफेसर राहुल पटेल, शशिकान्त त्रिपाठी, सब रजिस्ट्रार हेम बहादुर सिंह, छात्र नेता संदीप वर्मा प्राक्टर, अधिवक्ता रितेश श्रीवास्तव, डॉ विवेक कटियार, मानवाधिकार एसोशिएसन के पदाधिकारी, पन्त इंस्टिट्यूट और इलाहाबाद विवि के छात्र, शोध छात्र मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed