फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cm Yogi appreciates Netra kumbh at Triveni Sangam

कुंभ 2019: त्रिवेणी संगम पर देश भर के नेत्र विशेषज्ञों का संगम देख योगी ने नेत्र कुंभ को सराहा

Wed, 30 Jan 2019 08:43 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Wed, 30 Jan 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
Cm Yogi appreciates Netra kumbh at Triveni Sangam

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कुंभ में नेत्र कुंभ आयोजन को अद्भुत बताते हुए सराहा। उन्होंने सेवा भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि त्रिवेणी संगम पर देश भर के नेत्र विशेषज्ञों का संगम मानवता की सेवा की मिसाल है। सीएम ने मरीजों का हाल पूछकर चश्मा वितरण सहित ओपीडी आदि की व्यवस्था भी देखी। इससे पहले गणेश प्रतिमा, भावराव देवरस, रज्जू भइय्या के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने आरएसएस के पदाधिकारियों संग बैेठक कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ सेक्टर छह स्थित नेत्र कुंभ शिविर में करीब 50 मिनट रहे। साथ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, स्वास्थ्य मंत्री सिदर्थनाथ सिंह, स्टांप मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पर्यटन मंत्री डॉ. रीता जोशी बहुगुणा आदि के साथ मरीजों की सेवा क्रम के बारे में आयोजकों से जानकारी ली। मंत्रीमंडल सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ओपीडी हाल में भ्रमण कर मरीजों से हालचाल पूछा।
विज्ञापन


मशीनों और जांच के बारे में जानकारी ली। चश्मा वितरण हॉल के भीतर पहुंच कर कतारबद्ध होकर लोगों को चश्मा लेते देख खुशी जताई। यहां से उन्हें चरक हाल ले जाया गया। जहां उन्होंने आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और आयोजन में सहयोगी संस्थाओं में रज्जू भइया ट्रस्ट, भाउराव देवरस न्यास, सक्षम संस्था, नेशनल मेडिको आर्गनाइजेशन, गंगा राम कोलमेट अस्पताल के प्रतिनिधियों संग बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में संघ के सह सर कार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि सामाजिक कार्य करते समय लोगों की आंख संबंधी पीड़ा की जानकारी हुई और इसे दूर करने का संकल्प लिया। हम कुंभ में श्रद्धालुओं के साथ ऐसे लोगों की आंखों का उपचार कर रहे हैं, जो आर्थिक या अन्य कारणों से नहीं करा पाते। इस पर सीएम योगी ने कहा कि नेत्र कुंभ की भांति सरकार स्वास्थ्य सेवा का विस्तार का प्रयास कर रही है। गरीब लोगों को उच्चस्तरीय चिकित्सकीय सेवाएं देने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed