{"_id":"5c5f6206bdec224c7f23cb71","slug":"kumbh-2019-basant-panchami-antim-shahi-snan-all-akhara-holy-dip-live-updates","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीसरा शाही स्नान: अबतक 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, पंचायती अखाड़ा नया उदासीन पहुंचा संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरा शाही स्नान: अबतक 1.5 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, पंचायती अखाड़ा नया उदासीन पहुंचा संगम
Sun, 10 Feb 2019 04:58 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 10 Feb 2019 04:58 AM IST
सार
वसंत पंचमी पर तीसरा और अंतिम शाही स्नान की शुरुआत हो चुकी है। संगम किनारे जमे श्रद्धालुओं ने शनिवार रात से ही स्नान शुरू कर दिया था। आज 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने की संभावना है। अमर उजाला आप तक तीसरे शाही स्नान की पूरी जानकारी लगातार अपडेट करता रहेगा...
विज्ञापन
basant panchami
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संगम में वसंत पंचमी पर तीसरा स्नान शुरू हो चुका है। सारी सड़के आस्था पथ में तब्दील हो गईं है। हर तरफ से संगम पर श्रद्धाभाव से भरा जन प्रवाह उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालु शनिवार को ही प्रयागराज में पहुंच चुके थे और शाम तक 60 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगा ली थी।
विज्ञापन
इस बार कुंभ के सभी इंट्री प्वाइंट एनएसजी व एटीएस कमांडो की सुरक्षा के घेरे में रहेंगे। भक्ति के सागर की हिलोरें दोपहर बाद तेज हो गईं। न लंबी दूरी तय करने की चिंता न तो चेहरों पर थकान के भाव। कोई माता-पिता को डुबकी लगाने के लिए मीलों पैदल चलकर आया तो कोई दादा-दादी को।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम से ही मेला क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। मौनी अमावस्या पर उमड़े जन सैलाब से सबक लेते हुए कई जगह सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई गई। रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों की ओर से रेला भोर से ही उमड़ने लगा।
विज्ञापन
हिंदू हॉस्टल व सीएमपी के पास बैरीकेडिंग कर वाहनों के रोके जाने की वजह से आठ से 10 किमी तक पैदल चलकर श्रद्धालु संगम पहुंच रहे हैं। फिर भी बिना थके सिर पर गठरी लिए आस्थावान आगे बढ़ते रहे। अखाड़ा मार्ग, संगम, अपर व संगम लोअर मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
-500 कमांडो स्नान घाटों की ओर जाने वाले मार्गों तैनात किए गए
-100 मीटर दूर तक स्नान घाट पर फोटोग्राफी पर प्रतिबंध
-40घाटों पर वसंत पंचमी स्नान की डुबकी के इंतजाम
-05 पांटून पुलों पर यातायात बंद किया गया
वसंत पंचमी पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री पंचायती अटल अखाड़ा अन्तिम शाही स्नान के लिए संगम के लिए अपने शिविर से निकल चुके हैं।
श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा और तपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़ा अन्तिम शाही स्नान के लिए अपने शिविर से प्रस्थान कर चुका है।
श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी और श्री पंचायती अटल अखाड़ा अन्तिम शाही स्नान के लिए संगम नोज पहुंचकर डुबकी लगा रहे हैं।
महानिर्वाणी और अटल अखाड़े के संत संगम में डुबकी लगाकर अपने शिविर की ओर लौट रहे हैं। संगम तट पर डुबकी लगाने के लिए निरंजनी और आनंद अखाड़ा पहुंच रहा है।
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा संगम नोज पर शाही करने के लिए अपने शिविर से प्रस्थान कर चुके हैं।
श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा और तपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़ा अन्तिम शाही स्नान कर अपने शिविर की ओर लौट रहे हैं।
सबसे बड़े जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर अवधेशानंद गिरि स्नान के लिए संगम पहुंच रहे हैं।
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा शाही स्नान पर संगम पहुंचकर डुबकी लगा रहे हैं।
स्वामी आनंद गिरी महाराज और स्वामी उमाकांतानंद शाही स्नान करने के लिए संगम पहुंच रहे हैं।
श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा और श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा शाही स्नान कर अपने शिविर में वापस लौट रहे हैं।
शाही स्नान करने के लिए भोजपुरी फिल्म स्टार व भाजपा सांसद मनोज तिवारी, श्री शंभु पंच अग्नि अखाड़े के श्रीमहंत स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी के साथ भगवा वस्त्र पहनकर संगम पहुंच रहे हैं। उनके पीछे किन्नर अखाड़ा भी संगम पहुंच रहा है।
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए 2 बंद पांटुन पुल 6 और 8 को खोल दिया गया है। पुल संख्या 6 से श्रद्धालु झूंसी से संगम पहुंच सकते हैं और पुल संख्या 8 से वापस जा सकते हैं। इसी बीच स्नान के बाद अपने शिविर लौटते उत्साहित नागाओं में से पंच दशनाम जूना अखाड़े का एक नागा रत्नेश गिरि की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अनी अखाड़ा शाही स्नान करने के लिए अपने शिविर से संगम के लिए निकल चुके हैं।
शाही स्नान करने के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे शाही स्नान करने का मौका मिला। गंगा में स्नान करने के बाद मैंने 2019 लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी की सफलता और बीजेपी की जीत की कामना की।
अखिल भारतीय श्री पंच निर्वाणी अनी अखाड़ा शाही स्नान के लिए संगम तट पहुंच चुका है।
संगम तट पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं का जनसमुंद्र देखने को मिल रहा है। कुंभ के अंतिम शाही स्नान पर्व वसंत पंचमी के लिए प्रयागराज की सड़कों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। आज सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग कुंभ में डुबकी लगा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 12 बजे तक करीब 1.5 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।
श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन शाही स्नान करने के लिए संगम घाट पहुंच गए हैं।