फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kumbh 2019: Amit Shah and cm yogi visit kumbh Mela, Samajwadi party created strategy of protest

शाह-योगी का अध्यात्मिक दौरा आज, सपा कार्यकर्ताओं ने बनाई विरोध की रणनीति, बढ़ी चौकसी

Wed, 13 Feb 2019 12:58 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Wed, 13 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
Kumbh 2019: Amit Shah and cm yogi visit kumbh Mela, Samajwadi party created strategy of protest
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को कुंभ क्षेत्र में होंगे। यह उनका निजी और अध्यात्मिक दौरा बताया जा रहा है लेकिन मंगलवार की घटना के बाद उनके विरोध की आशंका बन गई है। अखिलेश यादव को लखनऊ में ही रोके जाने से नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध की योजना भी बनाई है। इसके अलावा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की ओर से अखिलेश यादव को आमंत्रित किए जाने तथा मंगलवार को उनके यहां सपा नेताओं के जमावड़ा से भाजपा नेताओं की जोड़ी के सामने संतों को साधने की चुनौती भी बढ़ गई है।

विज्ञापन


अमित शाह विशेष विमान से सुबह 11 बजे आएंगे और शाम 5.30 बजे तक कुंभ क्षेत्र में रहेंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा कुछ करीबी नेता भी होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का संगम स्नान, अक्षय वट, सरस्वती कूप एवं बड़े हनुमान दर्शन का कार्यक्रम है। वह सभी अखाड़ों में जाएंगे तथा जूना के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि समेत अनेक संतों से मिलेंगे। माना जा रहा है कि अमित शाह अयोध्या मुद्दे पर संतों की रायसुमारी जुटाने तथा हिंदुत्व के एजेंडे को कोशिश करेंगे लेकिन उनके यह आसान नहीं होने जा रहा।
विज्ञापन


अमित शाह के आगमन से एक दिन पहले मंगलवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लखनऊ में रोके जाने के बाद यहां जमकर बवाल हुआ। अखिलेश यादव को बाघम्बरी गद्दी में आयोजित कार्यक्रम में भी आमंत्रित किया गया था। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की ओर से उन्हें सम्मानित किया जाना था। लखनऊ में रोके जाने के बाद अखिलेश यादव तो कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए लेकिन सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, नागेंद्र पटेल समेत अन्य कई शीष नेता पुलिस लाइन से छुटने के बाद आश्रम में पहुंचे और महंत नरेंद्र गिरि का आशीर्वाद लिया। ऐसे में अमित शाह और मुख्यमंत्री का दौरा कितना अध्यात्मिक और कितना राजनीतिक रहता है यह देखने वाली बात होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed