कुंभ 2019: मौनी अमावस्या स्नान पर रेलवे और अस्पताल को किया अलर्ट, यातायात प्रबंधन को भी निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर भीड़ एवं यातायात प्रबंधन को चुस्त-दुरूस्त रखने के लिए मंडलायुक्त ने कुंभ मेला प्रशासन, रेलवे और रोडवेज से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंडलायुक्त डॉ. आशीष गोयल ने चार फरवरी को मौनी अमावस्या के स्नान के बाद उनकी सकुशल वापसी के लिए बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया। रेलवे के अधिकारियों से रेलवे अस्पताल को एलर्ट रखने के लिए कहा। अस्पतालों एवं अन्य निर्धारित स्थलों पर पर्याप्त एंबुलेंस की व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एंबुलेंस चालकों की तैनाती में यह ध्यान रखा जाए कि उन्हें शहर के अस्पतालों के बारे में और रास्ते की जानकारी हो।
कुंभ मेले के आईसीसीसी सभागार में हुई बैठक में यात्रियों की सुविधा के लिए साइनेज लगाए जाने का निर्देश दिया। यात्रियों की वापसी के लिए ट्रेन एवं बसों की जानकारी के लगातार सूचना प्रसारित करने की बात कही। एनसीआर के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने ट्रेनों के संचालन के बारे में जानकारी दी। बैठक में एडीजी एसएन साबत, जिलाधिकारी प्रयागराज सुहास एलवाई, डीआईजी मेला श्री केपी सिंह, मेलाधिकारी विजय किरन आनन्द सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।