कृष्ण गोपाल बोले- दुनिया के किसी भी धन से ज्यादा महत्व है गंगाजल का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विहिप शिविर में दो दिवसीय गंगा समग्र कार्यकर्ता संगम की शुरूआत संघ के सरकार्यवाह डा. कृष्ण गोपाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलन किए जाने के साथ शुक्रवार की शाम को हुई। इस अवसर पर डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि मां गंगा के प्रति हिंदू समाज में हजारों वर्षों से आस्था है। पूरी दुनिया में किसी भी धन से बड़ा महत्व गंगाजल का ही है। उन्होंने कहा कि गंगा समग्र द्वारा गंगा के निर्मलीकरण का अभियान पिछले दस वर्ष किया जा रहा है। अब आगे चलकर मां यमुना के निर्मलीकरण का भी अभियान चलाया जाएगा।
उद्घाटन सत्र में पांच राज्यों से आए 600 से ज्यादा गंगा समग्र कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डा. कृष्ण गोपाल ने कहा कि हजारों वर्षों से मां गंगा के विषय में हम कथाएं सुनते आ रहे हैं । उनकी स्मृति हमारे जीवन का आधार है। आध्यात्मिक शांति के लिए हम मां गंगा का पूजन करते हैं, यह हमारी परंपरा है । 800 वर्ष पराधीनता के कारण कुछ बातें छूट गई। उस दौरान हमने प्राणों की रक्षा की एवं धर्म की भी रक्षा की। विहिप के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय अशोक सिंहल को याद करते हुए उन्होंने कहा कि गंगा में बढ़ते प्रदूषण एवं जल प्रवाह को जगह-जगह रोके जाने से विचार आया कि इसके निर्मलीकरण के लिए काम होना चाहिए।
गंगा के बाद यह अभियान यमुना के लिए भी चलाना है। गंगा निर्मल होगी यह आत्मविश्वास लोगों के बीच लाना भी संगठन का उद्देश्य है। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत में मां गंगा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, राष्ट्रीय महामंत्री आशीष गौतम, संगठन मंत्री मिथिलेश नारायण, क्षेत्रीय संयोजक चिंतामणि सिंह आदि उपस्थित रहे।