फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   KP Trust Election: Sushil Sinha fills the nomination for the post of President

केपी ट्रस्ट चुनाव : सुशील सिन्हा ने अध्यक्ष पद पर पर्चा भरा, एशिया के सबसे बड़े ट्रस्ट के चुनाव को लेकर घमासान

Fri, 08 Sep 2023 12:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 12:16 PM IST
सार

25 दिसंबर को प्रस्तावित केपी ट्रस्ट के चुनाव को लेकर घमासान मच गया है। विपक्ष की ओर से जहां डॉ.सुशील सिन्हा ने नामांकन कर लामबंदी शुरू कर दी है, वहीं बृहस्पतिवार को उन्हें एक और नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन
KP Trust Election: Sushil Sinha fills the nomination for the post of President
कायस्थ पाठशाला। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

एशिया के सबसे बड़े कायस्थ पाठशाला ट्रस्ट के चुनाव में विपक्ष की ओर से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के रूप में डॉ.सुशील सिन्हा ने नामांकन दाखिल कर दिया है। इनके अलावा अध्यक्ष पद पर एक और पर्चा खरीदा गया। कार्यकारिणी सदस्य के लिए आठ परचे खरीदे गए हैं। वहीं, अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुशील को ट्रस्ट की ओर से बृहस्पतिवार को तीसरी बार नोटिस भेजा गया। इससे सियासी पारा गरम हो गया है।

विज्ञापन


25 दिसंबर को प्रस्तावित केपी ट्रस्ट के चुनाव को लेकर घमासान मच गया है। विपक्ष की ओर से जहां डॉ.सुशील सिन्हा ने नामांकन कर लामबंदी शुरू कर दी है, वहीं बृहस्पतिवार को उन्हें एक और नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है। सिन्हा इससे पहले नोटिस का जबाव दे चुके हैं, लेकिन ट्रस्ट उससे संतुष्ट नहीं है। ट्रस्ट के महासचिव सुनील दत्त कौटिल्य ने सिन्हा की ओर से पूर्व में दिए गए जवाब को संतोषजनक नहीं माना गया। इनके अलावा अध्यक्ष पद के लिए अनुभव श्रीवास्तव ने भी पर्चा खरीद लिया है। वह भी जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगे।

विज्ञापन

32 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान


इनके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के लिए आठ नामांकन पत्र बिके हैं। नामांकन प्रक्रिया तीन अक्तूबर तक चलेगी। इस बीच रिटर्निंग ऑफिसर प्रमोद कुमार (आईपीएस) ने पाठशाला में पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया है। महामंत्री कौटिल्य ने बताया कि मारपीट का आरोप लगाने वाले रतन खरे ने अपने जवाब में इस तरह की घटना से इन्कार किया है। इसलिए उनको जारी किया गया नोटिस निरस्त कर दिया गया है।

दूसरे जिन सदस्यों का जवाब संतोषजनक नहीं आया है, उन्हें फिर नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का मौका दिया गया है। उनका जवाब आने पर अध्यक्ष अपने अधिकार से उसे या तो निरस्त करेंगे या फिर डिसेबिलिटी कमेटी को प्रेषित कर देंगे। इसके बाद एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में उन पर निर्णय लिया जाएगा। केपी ट्रस्ट के चुनाव में इस बार कुल 32 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कहा जा रहा है कि इस चुनाव में जर्मनी, शिकागो से भी मतदाता यहां मताधिकार का प्रयोग करने आएंगे।

तीन अक्तूबर तक होगा नामांकन दाखिला


कायस्थ पाठशाला मुख्यालय में तीन अक्तूबर तक नामांकन दाखिला किया जाएगा। अवकाश के दिनों को छोड़कर दिन के 11 से शाम चार बजे तक मामांकन पत्रों की खरीद और दाखिले किए जा सकते हैं। वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य सुभाष प्रकाश के समक्ष नामांकन दाखिला किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed