फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kovid-19 will be studied in Rajarshi Tandon free university

राजर्षि टंडन मुक्त विवि में होगी कोविड-19 की पढ़ाई

Mon, 20 Apr 2020 11:29 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Apr 2020 11:29 PM IST
विज्ञापन
Kovid-19 will be studied in Rajarshi Tandon free university
Prof. Kameshwar Nath Singh VC - फोटो : prayagraj
वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रति जन सामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से कोरोना जागरूकता पाठ्यक्रम चलाया जाएगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह ने दी। 
विज्ञापन


कुलपति का कहना है कि चीन के वुहान प्रांत से फैली इस बीमारी ने अमेरिका, इटली, स्पेन, ब्रिटेन जैसे देशों में कोहराम मचा रखा है। संक्रमित लोगों और इससे मरने वालों की संख्या रुकाने का नाम नहीं ले रही है। इन देशों से अलग हटकर सूझबूझ एवं दूरदर्शिता का परिचय देते हुए भारत ने आपदा प्रबंधन को नया आयाम दिया है। प्रो. सिंह ने बताया कि कोविड-19 पाठ्यक्रम के तहत कोरोना वायरस परिचय, कोरोना वायरस का इतिहास, विकास, कोरोना को भौगोलिक, राजनीतिक, आर्थिक आयाम, कोविड-19 आपदा प्रबंध आदि तथ्य प्रमुखता से रखे जाएंगे।
विज्ञापन


मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभात चंद्र मिश्र ने बताया कि यह जागरूकता कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा की ओर से संचालित किया जाएगा। इसकी अवधि तीन माह होगी। डॉ. मिश्र के अनुसार कुलपति ने स्वास्थ्य विज्ञान विद्याशाखा के निदेशक प्रो. गिरिजा शंकर शुक्ल को इस कार्यक्रम का पाठ्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूर्व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिंह के निर्देशन में सीएए पर भी तीन महीने का जागरूकता कार्यक्रम प्रारंभ किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed