फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   King of Shiva Park bid farewell with moist eyes, devotees took a pledge

गणपति बप्पा मोरया : नम आंखों से शिव पार्क के राजा की हुई विदाई, भक्तों ने लिया संकल्प

Sun, 11 Sep 2022 12:39 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Sep 2022 12:39 AM IST
सार

नवयुवक संघ मलाकराज (शिव पार्क) श्री गणेश पूजनोत्सव समिति के पंडाल में विदाई के दौरान अयोध्या के आचार्य संगम जी महाराज द्वारा 12 वें गणेश उत्सव की आरती की गई। वहीं भगवान गणेश को पूड़ी सब्जी एवं हलवे का भोग लगाया गया।

विज्ञापन
King of Shiva Park bid farewell with moist eyes, devotees took a pledge
Prayagraj News : रामबाग में स्थापित गणेश प्रतिमा का धूमधाम से हुआ विसर्जन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दस दिनों तक चले गणेश उत्सव के बाद शनिवार को कई पंडालों से भगवान श्री गणेश को विदा किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान गणेश को नम आंखों से संदूर चढ़ाकर उन्हें विदा किया। इसी क्रम में मलाक राज स्थित शिव पार्क के राजा को विदा करते हुए भक्तों ने कई संकल्प लिए और कामना की, कि अगले बरस उन्हें एक बार फिर भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना का सौभाग्य प्राप्त हो। अंदावा के तालाब में भक्तों ने भगवान गणेश की मूर्ति का विर्सजन किया।

विज्ञापन



नवयुवक संघ मलाकराज (शिव पार्क) श्री गणेश पूजनोत्सव समिति के पंडाल में विदाई के दौरान अयोध्या के आचार्य संगम जी महाराज द्वारा 12 वें गणेश उत्सव की आरती की गई। वहीं भगवान गणेश को पूड़ी सब्जी एवं हलवे का भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ। वहीं आठ महिलाओं ने कलई लेकर सनातन के सतमार्ग पर चलने का संकल्प व समिति ने इस वर्ष के संपादित कार्य को करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

King of Shiva Park bid farewell with moist eyes, devotees took a pledge
Prayagraj News : गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

मिश्रा मानस कमेटी की ओर से गणेश प्रतिमा विसर्जन से पूर्व संगीतमय सुंदर कांड का आयोजन किया गया। जिसके बाद शतभिपा नक्षत्र, यृति योग, अभिजीत मुहूर्त में मूर्ति को पंडाल से उठाया गया। वहीं विष्णु पूर्णिमा का होने की वजह से यह और भी शुभ मुहूर्त हो गया।


भगवान गणेश की सुंदर व आकर्षित झांकी निकाली गई। इस दौरान भक्त अबीर गुलाल उठाते व नाचते गाते नजर आए। विसर्जन के अवसर पर हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरूष व बच्चे मौजूद रहे। अध्यक्ष सनी सोनकर, उपाध्यक्ष अमित सोनकर, विकास आनंद, सह उपाध्यक्ष प्रदीप जैसल, महामंत्री सुनील कनौजिया सहित अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed