फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Killing the head of a young man in Allahapur

प्रयागराज में सिर कूंचकर युवक की हत्या 

Fri, 29 Mar 2019 01:47 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
Killing the head of a young man in Allahapur
Murder
अल्लापुर में बुधवार की रात एक युवक की पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सुबह लाश मिलने के बाद घर वालों को पता चला। युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहा था। चार दिन पहले घर गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं था। सुबह जब पानी की टंकी के पास लाश मिलने की खबर मिली तो घरवाले पहुंचे। उन लोगों ने कुछ लोगों पर शक जताया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


अल्लापुर में हैजा अस्पताल के पास रहने वाला सिपाही लाल नगर निगम में सफाई कर्मी है। उसके सात बेटों में बड़े लल्लू लाल (40) की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय खराब चल रही थी। घरवाले उसका उपचार करा रहे थे। वह अक्सर घर से गायब हो जाता, फिर कुछ दिनों बाद लौट आता। पुलिस के मुताबिक वह चार दिन पहले घर आया था। रात में खाना खाकर फिर निकल गया। तब से उसका कुछ पता नहीं था।
विज्ञापन


बुधवार की रात अल्लापुर पानी की टंकी के पास लल्लू की पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। तड़के एक पान वाले ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद लाश मिलने की बात पता चलने पर घर वाले पहुंचे तो देखा शव लल्लू का था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घर वालों से लल्लू के बारे में पूछा। पिता सिपाही लाल का कहना था कि मकान का विवाद कुछ लोगों से चल रहा है। उन्होंने एक व्यक्ति से रुपये उधार लिए थे, वह भी अक्सर धमकी देता था। एसओ जार्जटाउन ने बताया कि घर वालों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिन लोगों पर शक जताया गया है, उनसे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल ऐसा लग रहा है कि रात में किसी से झगड़ा होने पर उसने लल्लू को मार दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed