फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   keshv dupty cm

जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शेगी नहीं सरकार

Wed, 07 Mar 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 07 Mar 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
keshv dupty cm
केशव प्रसाद मौर्य
सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को गंगापार में कई चुनावी सभाओं में शिरकत की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किए जा रहे तमाम कार्यों का ब्यौरा रखा। कहा कि कड़ी कानून व्यवस्था से गुंडे माफिया अपनी जान के लिए गिड़गिड़ा रहे हैं। केशव ने कहा कि गरीब किसानों की जमीन पर कब्जा करने वाले भी परिणाम भुगतने को तैयार रहे। सरकार ऐसे लोगों को नहीं बख्शेगी। 
विज्ञापन


फूलपुर विधानसभा के कोहना, छतनाग, सराय हरिया, सेमरा चौराहा, झूंसी समेत कई स्थानों पर हुई चुनावी  सभाओं में केशव ने भूमाफियाओं को चेतावनी दी कि अगर किसी को सताया गया तो वह भी सताएं जाएंगे। चाहे वह कितनी ही रसूख वाला क्यों न हो। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के मार्ग पर तेजी से बढ़ते हुए विश्व के मानचित्र में भारत को मजबूत देशों की सूची में शामिल हो गया है। पाकिस्तान को कमजोर तथा आतंकवादी देश की सूची में शुमार कराने में भी मोदी सरकार ने ऐतिहासिक सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक  प्रवीण पटेल, सुबोध सिंह,  भाजपा पूर्व प्रदेश मंत्री महेश श्रीवास्तव , गौरीश आहूजा, अमरनाथ तिवारी, शशांक त्रिपाठी, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा खुल्दाबाद मंडल की ओर से भावापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पूर्व मंडल प्रभारी भाईचारा कमेटी बहुजन समाज पार्टी इलाहाबाद वी के शर्मा ने बसपा से त्यागपत्र देकर अपने कई साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में विश्वास करते हुए उसकी सदस्यता ग्रहण कर ली। इन सभी को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा की सदस्यता दिलाई।  सदस्यता ग्रहण करने वालों में राकेश पासी, सुधीर गुप्ता, अनिल रावत, राजेश शर्मा, अधिवक्ता रवि शेखर शर्मा ,विनोद शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed