फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kesheri Devi in front of the expense

खर्च में भी केशरी देवी सबसे आगे

Wed, 01 May 2019 01:31 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
Kesheri Devi in front of the expense
bjp rally

फूलपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार केशरी देवी पटेल खर्च के मामले में अन्य प्रत्याशियों से काफी आगे हैं। अब तक उन्होंने नौ लाख 39 हजार 311 रुपये खर्च किए थे। फूलपुर के सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के बाद चुनावी खर्च का पहला ब्योरा प्रेक्षक के सामने मंगलवार को प्रस्तुत किया।

विज्ञापन


प्रेक्षक पी.कृष्ण कुुमार तथा सीटीओ राकेश सिंह की मौजूदगी में सर्किट हाउस में सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। कांग्रेस के पंकज सिंह चंदेल ने तीन लाख 36 हजार दो रुपये खर्च किए हैं। वहीं सपा के पंधारी यादव दो लाख 53 हजार 654 रुपये खर्च किए हैं। लोक गठबंधन पार्टी के अतुल कुमार द्विवेदी ने भी दो लाख से अधिक राशि के खर्च का ब्योरा प्रेक्षक को दिया है।
विज्ञापन


वहीं बली राजा पार्टी के श्रीचंद्र केशरवानी ने एक 81 हजार 630 रुपये खर्च किए हैं। आंबेडकर युग पार्टी के कमला प्रसाद ने 12500, राष्ट्रीय गरीब दल के दक्खिनी प्रसाद ने 25 हजार, राष्ट्रीय जनमत पार्टी के रामनाथ प्रियदर्शी सुमन ने 18,500, मौलिक अधिकार पार्टी के डॉ.रामलखन चौरसिया ने 33040, प्रगतिशील समाज पार्टी के सुनील कुमार मौर्या ने 38,214, युवा विकास पार्टी के संजीव कुमार ने 40 हजार, निर्दलीय ऋषभ पांडेय ने 33500 तथा डॉ.नीरज ने 26,300 रुपये खर्च किए हैं। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया से उम्मीदवार प्रिया सिंह पाल ऊर्फ प्रियदर्शी गांधी अनुपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिया एक मात्र प्रत्याशी रहीं जिन्होंने खर्च का ब्योरा प्रस्तुत नहीं किया। प्रिया पाल को नोटिस जारी किया गया है। अन्य प्रत्याशियों के प्रपत्र में भी कई तरह की खामियां थीं। इस बाबत उन्हें जरूरी निर्देश दिए गए।
000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed