फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   No surgical strike in pakistan- keshav prasad

पाकिस्तान में अब सर्जिकल नहीं, होगी अब फाइनल स्ट्राइक- उप मुख्यमंत्री

Mon, 25 Feb 2019 11:11 AM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: shubham Updated Mon, 25 Feb 2019 11:11 AM IST
विज्ञापन
No surgical strike in pakistan- keshav prasad
केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने के बाद सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पुलवामा में हुई आतंकी वारदात पर कहा कि आज पूरे विश्व में आतंकवादी घटना का जिम्मेदार कोई देश है तो वह पाकिस्तान है। अबकी बार वहां सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, बल्कि फाइनल स्ट्राइक होगी। इसका समय निकट आ गया है। कुंभ मेला में भाजपा के शिविर में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद केशव ने विपक्ष एवं उसके गठबंधन पर कहा कि पूरे विपक्ष का एजेंडा सिर्फ मोदी हटाओ है। देश के विकास से उन्हें कोई लेना देना नहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश को लूटने वाले अपने-अपने पापों की जांच ना हो, इसके लिए एकत्रित हुए हैं । कांग्रेस और पाकिस्तान की भाषा एक है । कुंभ को लेकर उन्होंने कहा कि इसे विश्वव्यापी बनाने में मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार का अभूतपूर्व योगदान रहा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्पूर्ण विश्व को कुंभ की भव्यता का दर्शन कराने का संकल्प लिया, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर काशी प्रांत के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, श्याम चंद ,कुंज बिहारी मिश्रा, पवन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इसी कड़ी में सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ के आवास पर भी भाजपाइयों ने मन की बात सुनी। यहां कार्यक्रम के बाद सिद्धार्थ नाथ ने कहा कि देश सुरक्षित और विकास की ओर बढ़ रहा है। शहीदों के त्याग को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। यहां डा. नीता सिंह, कमलेश कुमार, रामलोचन साहू, राजेश सिंह, देवी प्रसाद पांडे, दिनेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed