केशव प्रसाद बोले- अयोध्या-काशी में मंदिर निर्माण जारी, अब मथुरा की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रयागराज से लखनऊ रवानगी के पूर्व ट्वीट कर सियासी गलियारे में हलचल ला दी। उन्होंने बुधवार की सुबह प्रयागराज से ट्वीट किया कि ‘अयोध्या-काशी में मंंदिर निर्माण जारी है अब मथुरा की तैयारी है’ । उनके इस ट्वीट को स्थानीय भाजपाइयों ने खूब शेयर भी किया।
दरअसल मंगलवार को ही प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने एक चैनल से हुई बातचीत में कहा था कि जिस प्रकार से अयोध्या में श्री राम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण से पूरी दुनिया के रामभक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई हे, उसी तरह वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के भव्य मंदिर केकॉरीडोर का निर्माण भी हो चुका है। ऐसे में छह अगस्त 2020 के बाद से हम जो नारा लगाते थे कि अयोध्या हुई हमारी, अब काशी-मथुरा की बारी वह नारा संपन्न होता नजर आ रहा है।
उनके इस बयान के अगले दिन ही केशव मौर्य के ट्वीट ने सियासी गलियारे में खासी सुखिर्यां बटोर ली। बुधवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से लखनऊ रवानगी के दौरान भी केशव मौर्य से उनके इस ट्वीट केबारे में पार्टी नेता अरुण अग्रवाल, सुबोध सिंह, पार्षद आशीष गुप्ता ने चर्चा भी की। पार्षद आशीष ने कहा कि जैसे रामजन्म भूमि भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, उसी तर्ज पर कृष्ण जन्मभूमि पर भी भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए।
मा0 उप-मुख्यमंत्री श्री @kpmaurya1 जी का ऐलान, 'अयोध्या हमारी, अब काशी-मथुरा की बारी'@DyCMGoUP @UPGovt @uppwdofficial @uprnnltd @upsbc_ltd
— Office of Keshav Prasad Maurya (@OfficeOfKPM) December 1, 2021
विस्तृत खबर पढ़ें....https://t.co/mlFOFUNalq