फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav Prasad says temple construction in Ayodhya-Kashi continues, now Mathura preparations

केशव प्रसाद बोले- अयोध्या-काशी में मंदिर निर्माण जारी, अब मथुरा की तैयारी

Wed, 01 Dec 2021 05:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Dec 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad says temple construction in Ayodhya-Kashi continues, now Mathura preparations
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सोशल मीडिया

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को प्रयागराज से लखनऊ रवानगी के पूर्व ट्वीट कर सियासी गलियारे में हलचल ला दी। उन्होंने बुधवार की सुबह प्रयागराज से ट्वीट किया कि ‘अयोध्या-काशी में  मंंदिर निर्माण जारी है अब मथुरा की तैयारी है’ । उनके इस ट्वीट को स्थानीय भाजपाइयों ने खूब शेयर भी किया।

विज्ञापन


दरअसल मंगलवार को ही प्रयागराज पहुंचे डिप्टी सीएम ने एक चैनल से हुई बातचीत में कहा था कि जिस प्रकार से अयोध्या में श्री राम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण से पूरी दुनिया के रामभक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई हे, उसी तरह वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के भव्य मंदिर केकॉरीडोर का निर्माण भी हो चुका है। ऐसे में छह अगस्त 2020 के बाद से हम जो नारा लगाते थे कि अयोध्या हुई हमारी, अब काशी-मथुरा की बारी वह नारा संपन्न होता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस बयान के अगले दिन ही केशव मौर्य के ट्वीट ने सियासी गलियारे में खासी सुखिर्यां बटोर ली। बुधवार को प्रयागराज एयरपोर्ट से लखनऊ रवानगी के दौरान भी केशव मौर्य से उनके इस ट्वीट केबारे में पार्टी नेता अरुण अग्रवाल, सुबोध सिंह, पार्षद आशीष गुप्ता ने चर्चा भी की। पार्षद आशीष ने कहा कि जैसे रामजन्म भूमि भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है, उसी तर्ज पर  कृष्ण जन्मभूमि पर भी भव्य मंदिर का निर्माण होना चाहिए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed