फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Keshav Prasad retort on Mayawati statement, elections are not won by tweeting

मायावती के बयान पर केशव प्रसाद का पलटवार, कहा- सिर्फ ट्वीट करके नहीं जीते जाते चुनाव

Thu, 27 Oct 2022 07:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 27 Oct 2022 07:48 PM IST
सार

प्रयागराज आए उप मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा, लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है और भाजपा जनता के बीच जाकर काम करती है। उन्होंने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। कहा कि उनके चुनाव से देश में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन
Keshav Prasad retort on Mayawati statement, elections are not won by tweeting
केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनुसूचित जाति का प्रधानमंत्री बनाने संबंधी बसपा प्रमुख मायावती के दिए गए बयान पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। केशव ने कहा, सिर्फ ट्वीट करके मुकाबला नहीं जीता जा सकता। भाजपा से मुकाबले के लिए जनता के बीच उतरना होगा। प्रयागराज आए उप मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को कहा, लोकतंत्र में जनता ही मालिक होती है और भाजपा जनता के बीच जाकर काम करती है। उन्होंने ऋषि सुनक को ब्रिटेन का प्रधानमंत्री चुने जाने पर बधाई दी। कहा कि उनके चुनाव से देश में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन



इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने शिक्षक एवं नगर निकाय चुनाव की तैयारी बैठक में भाजपा की बड़ी जीत का दावा किया। सर्किट हाउस में हुई महानगर, गंगापार एवं यमुनापार इकाई की बैठक में केशव प्रसाद ने कहा कि मोदी और योगी की अगुवाई में प्रदेश सर्वोत्तम बन रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से लक्ष्य बनाकर भाजपा की जीत के लिए काम करने की अपील की। मतदाता बनाने के काम को अभियान के तौर पर लेने की भी अपील की। उन्होंने सांसदों एवं विधायकों को अधिक मतदाता बनाने का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन



बैठक में पार्षद किरन जायसवाल ने दर्शनार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मनकामेश्वर मंदिर से वाहन स्टैंड हटाने की मांग की। महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने अध्यक्षता की। अवधेश चंद्र गुप्ता और कमलेश कुमार गौतम ने संचालन किया। बैठक में सांसद केशरी देवी पटेल, विधायक प्रवीण पटेल, पीयूष रंजन निषाद, गुरु प्रसाद मौर्य, राजमणि कोल, एमएलसी केपी श्रीवास्तव, यमुनापार के अध्यक्ष विभव नाथ भारती, गंगापार के अध्यक्ष अश्वनी दुबे, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed