{"_id":"5d59af0d8ebc3e8986627bb8","slug":"kesav-prasad-maurya-allahabad-news-ald25247294","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट से जल्द आएगा राम मंदिर का फैसला : केशव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट से जल्द आएगा राम मंदिर का फैसला : केशव
विज्ञापन
Kesav Prasad Maurya
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि सभी देशवासी प्रभु श्री राम के जन्म स्थान अयोध्या पर राम मंदिर का निर्माण देखना चाहते हैं। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में रोजाना सुनवाई भी चल रही है। इसका परिणाम जल्द ही सामने आएगा। केशव मौर्य ने यह बातें श्री राम बारात कमेटी नयापुरवा की ओर से स्मारिका विमोचन समारोह में कही।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए केशव ने कहा कि पीएम मोदी और आधुनिक चाणक्य कहे जाने वाले गृहमंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त हुआ। पाक अधिकृत कश्मीर एवं चीन अक्साई भी भारत वापस लेकर रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हिंदुत्व मजबूत हुआ है। हिंदू धर्मावलंबियों का तथा धार्मिक यात्राओं का सम्मान भी बढ़ा है । केशव ने कहा कि आज इस कार्यक्रम में वे डिप्टी सीएम नहीं, बल्कि रामभक्त के रूप में आए हैं। देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद केशव भाजपा महामंत्री रवि केसरवानी के आवास भी गए। भाजपा मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि डिप्टी सीएम को रात्रि प्रवास प्रयागराज में ही करना था लेकिन लखनऊ में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक की वजह से वे रात में ही वहां के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर सांसद केशरी देवी पटेल, सांसद विनोद सोनकर, मेयर अभिलाषा गुप्ता, विधायक हर्षवर्धन बाजपयी, लाल बहादुर, महानगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, संजय गुप्ता, संतोष कुशवाहा, विजय पटेल, भूपेंद्र पांडे, शोभिता श्रीवास्तव, आभा सिंह आदि मौजूद रहीं।
लक्ष्मी शंकर ओझा को दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को लखनऊ रवाना होने के पूर्व सर्किट हाउस में भाजपा नेता लक्ष्मी शंकर ओझा को श्रद्धांजलि दी। यहां उनकी फोटो के समक्ष केशव ने पुष्प अर्पित किए। उन्हें पार्टी का कर्मठ नेता भी बताया। इस अवसर पर सांसद विनोद सोनकर, अवधेश गुप्ता, कन्हैया लाल पांडेय, शिवदत्त पटेल, देवेंद्र नाथ मिश्र, आशुतोष पांडय, कुंज बिहारी मिश्र आदि मौजूद रहे।