फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi: Police team attacked, soldier injured during celebration of victory

कौशाम्बी : जीत के जश्न के दौरान पुलिस टीम पर हमला, सिपाही जख्मी

Sat, 08 May 2021 12:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 May 2021 12:59 AM IST
सार

  • मामले में 12 लोग पाबंद, पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन को मुचलके पर छोड़ा

विज्ञापन
Kaushambi: Police team attacked, soldier injured during celebration of victory
क्राइम

विस्तार

चरवा कोतवाली के काजू गांव में ग्राम प्रधान का चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें एक सिपाही के सिर में गंभीर चोटें आई है। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस ने गांव के नवनिर्वाचित प्रधान समीर सिंह समेत 12 लोगों को पाबंद कर दिया। मौके से पकड़े गए प्रधान समेत तीन लोगों को पुलिस ने मुचलके पर छोड़ भी दिया।
विज्ञापन


मूरतगंज ब्लॉक के काजू गांव के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान समीर सिंह बुधवार को समर्थकों के साथ जीत के जश्न के दौरान बस्ती से बाहर स्थित मंदिर पर पूजा करने चले गए थे। पूजा के दौरान प्रधान समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची चरवा पुलिस को देख प्रधान समर्थकों ने पथराव कर दिया। इस दौरान सिर पर पत्थर लगने से सिपाही अर्जुन घायल हो गया।
विज्ञापन


इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस टीम ने जख्मी सिपाही को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में पुलिस ने गांव के निर्वाचित ग्राम प्रधान समीर सिंह समेत 12 लोगों को पाबंद कर दिया। इंस्पेक्टर चरवा संत शरण सिंह का कहना है कि मामले में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सहित तीन मुख्य आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें मुचलके पर छोड़ भी दिया गया है। अन्य लोगों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed