फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kaushambi: Daughter's killer father surrenders in police station, confesses crime

कौशाम्बी : बेटी के हत्यारे पिता ने थाने में किया सरेंडर, कुबूला जुर्म

Fri, 17 Dec 2021 07:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 07:02 PM IST
सार

आलमपुर गांव निवासी दशरथ पाल की बेटी पूजा छह दिन दिन पहले सन्दिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस दौरान दशरथ भी घर से गायब था। गांव के लोगों ने पिता-पुत्री को कई दिनों तक नहीं देखा तो तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई।

विज्ञापन

विस्तार

पिपरी कोतवाली के आलमपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम कुएं में किशोरी का शव मिलने के बाद देर रात उसके पिता ने कोतवाली में सरेंडर कर दिया। थाने पहुंचे मृतका के पिता ने बेटी की हत्या का जुर्म कुबूल करते हुए आप बीती पुलिस को बताई। मामले में पुलिस ने मृतका के आशिक को भी हिरासत में लिया है। अब पुलिस को मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


आलमपुर गांव निवासी दशरथ पाल की बेटी पूजा छह दिन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। इस दौरान दशरथ भी घर से गायब था। गांव के लोगों ने पिता-पुत्री को कई दिनों तक नहीं देखा तो तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई। बृहस्पतिवार की सुबह गांव के कुछ लोग जब खेत की ओर गए तो दशरथ की बाग में स्थित कुएं से दुर्गंध महसूस किया। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने फायर ब्रिग्रेड की मदद से शव को बाहर निकाला तो दशरथ की बेटी पूजा का ही निकला।
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने मृतका की मां को हिरासत में लेकर घटना की छानबीन शुरू किया तो कई पहलू उभर कर सामने आए। मां ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी गांव तिलगोड़ी निवासी दीपू नाम का शादीशुदा युवक उसकी बेटी को जबरन परेशान करता था। पुलिस घटना की छानबीन कर ही रही थी कि बेटी के हत्यारोपी पिता दशरथ ने थाने में सरेंडर कर अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ पुलिस ने मृतका के आशिक दीपू यादव निवासी तिलगोड़ी को भी हिरासत में ले लिया है। मामले में अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। सीओ चायल श्यामकांत का कहना है कि मृतका का पिता और उसके प्रेमी को हिरासत में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed