{"_id":"62042f39778f0e40943cf769","slug":"kasganj-report-sought-magisterial-inquiry-into-custodial-death-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज : हिरासत में हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच की मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज : हिरासत में हुई मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच की मांगी रिपोर्ट
Thu, 10 Feb 2022 02:46 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:46 AM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में तीन दिनों से लगातार सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने एसपी को भी तलब किया था। बुधवार को कोर्ट ने जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी तो बताया गया कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है।
विज्ञापन
कोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर।)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कासगंज के थाने में हिरासत में मौत के मामले में बुधवार को मजिस्ट्रेटी जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कासगंज पुलिस अधीक्षक से कहा है कि वह रिपोर्ट लेकर कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करें। हाईकोर्ट मामले में बृहस्पतिवार को फिर सुनवाई करेगा। यह आदेश न्यायमूर्ति अंजनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति दीपक वर्मा की खंडपीठ ने पीड़ित पिता चांद मियां की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट इस मामले में तीन दिनों से लगातार सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने एसपी को भी तलब किया था। बुधवार को कोर्ट ने जांच की प्रगति रिपोर्ट मांगी तो बताया गया कि मामले की मजिस्ट्रेटी जांच चल रही है। कोर्ट ने इस जांच की प्रगति रिपोर्ट तलब की है। चांद मियां ने याचिका दायर करते हुए मामले की सीबीआई जांच करवाए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दावा किया कि अल्ताफ ने खुद को पाइप से बांधकर आत्महत्या कर ली थी। मामले के अनुसार 22 साल की एक लड़की के लापता होने की घटना में पुलिस ने अल्ताफ को रेलवे स्टेशन से उठा लिा था। थाने में पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन