फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Karsevaks who were active in Ram temple movement will be honored

प्रयागराज में 51 हजार को संगठन से जोड़गी विहिप

Tue, 26 Nov 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Karsevaks who were active in Ram temple movement will be honored
। सुप्रीम कोर्ट द्वारा अयोध्या मामले में फैसला सुनाने के बाद विहिप अब एक्शन मोड में आ गई है। फैसले से गदगद विहिप पदाधिकारियों ने अब संगठन के विस्तार की कार्य योजना तैयार की है। इसके साथ ही विहिप ने तय किया है कि अगले वर्ष फरवरी में माघ मेला के दौरान हित चिंतकों के सम्मलेन में राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रहे राम भक्तों (कार सेवक) का प्रखंड स्तर पर सम्मान किया जाएगा। सोमवार को बैठक मेें यह भी तय हुआ कि विहिप काशी प्रांत में प्रयागराज समेत 19 जिलों में पांच लाख हिंदुओं को संगठन से जोड़ेगी। सर्वाधिक 51 हजार हितचिंतक सिर्फ प्रयागराज में ही बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

विहिप के केसर भवन स्थित प्रांत कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीश सिंह की अगुवाई में हुई काशी प्रांत कोर कमेटी की बैठक में संगठन की गतिविधियों को बढ़ाने एवं संगठन को घर-घर पहुंचाने पर विचार मंथन हुआ। क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने कहा कि हिंदू समाज में जाति भेदभाव समाप्त हो, धर्मांतरण बंद हो और वेदों का प्रचार बढ़े, इसके लिए हित चिंतकों की संख्या बढ़ाई जाए। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने कहा कि राम जन्मभूमि के फैसले के बाद हिंदू समाज में संगठन के कार्यों पर भरोसा बढ़ा है। अब एक दिसंबर 2019 से 15 दिसंबर 2019 तक काशी प्रांत के 19 जिलों में पांच लाख हिंदुओं को संगठन के नेटवर्क से सीधा जोड़ा जाएगा। इसके लिए 28 नवंबर 2019 को काशी प्रांत के सभी जिलों में एक साथ जिला बैठकें होंगी।
विज्ञापन

प्रयाग महानगर ने तय किया कि इस अभियान में पूरे राष्ट्र में सर्वाधिक 51 हजार हितचिंतक प्रयागराज में बनाए जाएंगे। राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक रहे श्रद्धेय अशोक सिंघल का सपना साकार होने पर यह उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। स्व. अशोक सिंहल का प्रयाग से सबसे ज्यादा संबंध होने के नाते इस नेटवर्क के सहारे फरवरी एवं मार्च में संगठन हित चिंतकों का सम्मेलन होगा। इस दौरान राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय रहे राम भक्तों का प्रखंड स्तर पर सम्मान किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सुरेश अग्रवाल, आरएम गोयल, अजय गुप्ता, विनोद अग्रवाल, अमित पाठक, सुशील राय, गौरव जायसवाल, दीनानाथ वर्मा, शिवम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed