फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kargil Vijay Diwas 2020: Army officers pay tribute to Kargil martyrs, former soldiers burn houses

Kargil Vijay Diwas 2020: सेना के अफसरों ने कारगिल शहीदों को किया नमन, पूर्व सैनिकों ने घरों में जलाए दीये

Sun, 26 Jul 2020 09:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jul 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
Kargil Vijay Diwas 2020: Army officers pay tribute to Kargil martyrs, former soldiers burn houses
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर न्यू कैंट स्थिति वॉर मेमोरियल पर सेना के अफसरों ने शहीदों को याद किया। यहां मेमोरियल पर पूर्वी यूपी और एमपी सब एरिया के जीओसी एवं मेजर जनरल आई एम लांबा ने पुष्प चक्र चढ़ाकर शहीदों को नमन किया। जीओसी के अलावा डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर आरपी सिंह ने भी वॉर मेमोरियल पर पुष्प चक्र चढ़ाए।

विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2020: Army officers pay tribute to Kargil martyrs, former soldiers burn houses
prayagraj news: प्रयागराज में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग। - फोटो : prayagraj

सेना के अफसरों ने कारगिल युद्ध की चर्चा की। कहा गया कि यह युद्ध भारतीय जवानों ने पूरी जाबांजी के साथ लड़ा। कठिन परिस्थिति होने के बावजूद भी सैनिकों के बुलंद हौसले ने पाकिस्तानियों को धूल चटा दी। इस दौरान वॉर मेेमोरियल में सेना के तमाम अफसरों ने वहां पुष्प आदि अर्पित किए। वहीं दूसरी और वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से रुद्रा अर्पाटमेंट सभा कक्ष में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।

यहां पूर्व कैप्टन डीपीएन सिंह एवं कारगिल युद्ध में शामिल रहे सूबेदार थल सेना श्याम सुंदर पटेल की मौजूदगी में कारगिल के वीर शहीदों को याद किया गया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम कहने के साथ वीर जवान अमर रहे के नारे लगाए गए।  इस दौरान सुब्रतो मैटी, सार्जेट अरविंद कुुमार शुक्ला, एसपी यादव, केके  पांडेय, डा. अरुण कुुमार सिंह, पीके राय, प्रतिमा सिंह, प्रिया सिंह, कनक लता आदि लोग उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Kargil Vijay Diwas 2020: Army officers pay tribute to Kargil martyrs, former soldiers burn houses
prayagraj news: प्रयागराज में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग। - फोटो : prayagraj

भाजपाइयों ने भी कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

कारगिल विजय दिवस को भाजपाइयों ने सादगीपूर्ण ढंग से रविवार को मनाया। इस अवसर पर सिविल लाइंस स्थित भाजपा यमुनापार कार्यालय पर वीर शहीदों को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा यमुनापार अध्यक्ष विभव नाथ भारती ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय जवानों ने साहस और वीरता का परिचय दिया। इस दौरान दिलीप कुमार चतुर्वेदी, मनोज कुमार गुप्ता, राज सरोज, आलोक पटेल, मनीष सरोज आदि मौजूद रहे।

इसी क्रम में शिव शक्ति सेना की ओर से कारगिल विजय दिवस लोकनाथ व्यायाम शाला में मनाई गई। यहां भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा कि वर्ष 1999 में भारतीय जवानों ने 20 हजार फीट ऊंचाई पर चढ़ कर पांच हजार से ज्यादा पाकिस्तान घुसपैठियों को मारकर तमाम चोटियों पर कब्जा किया।

कहा कि ऑपरेशन विजय में शहीद हुए सभी भारतीय जवानों को नमन। इस दौरान कार्यक्रम के शुभारंभ पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गीत एवं समापन पर राष्ट्रगान हुआ। कार्यक्रम में राजेश केसरवानी, किशोरी लाल जायसवाल, परमानंद वर्मा, टीएन दीक्षित, अभिलाष केसरवानी, प्यारेलाल जायसवाल, कुलदीप चौरसिया, आयुष श्रीवास्तव, सुशील जैन आदि मौजूद रहे।


इसी तरह कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में पूर्व सैनिकों ने अपने घरों में सायं काल दीपक जलाकर खुशियां मनाई और वीर शहीदों को शत शत नमन किया दीप जलाते हुए पूर्व सूबेदार थल सेना कारगिल युद्ध विजेता श्याम सुंदर सिंह पटेल ने कहा कि हमें देश के वीर सैनिकों पर गर्व है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed