फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Karchhana Tehsil has surpassed the district in IGRS rankings.

Prayagraj News: आईजीआरएस रैंकिंग में जिले से आगे निकल गई करछना तहसील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Karchhana Tehsil has surpassed the district in IGRS rankings.
आईजीआरएस रैंकिंग में करछना तहसील प्रयागराज जिले से आगे निकल गई लेकिन कुछ तहसीलों का प्रदर्शन अच्छा न होने से जिले की रैंक में सुधार नहीं हो पा रहा है। आईजीआरएस में प्रयागराज को जून माह में 67वीं रैंक हासिल हुई है। तहसील स्तर पर करछना तहसील को 17वां स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन

प्रयागराज की तहसील सदर को 40वीं रैंक हासिल हुई है। आठ में से पांच तहसीलों की रैंक 100 के अंदर है जबकि तीन तहसीलों की रैंक 100 से ऊपर है। आईजीआरएस रैंकिंग में फूलपुर तहसील को प्रदेश में 68वां, हंडिया को 87वां, कोरांव को 98वां, मेजा को 101वां, सोरांव को 112वां और तहसील बारा को 203वां स्थान प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

रैंकिंग में पिछड़ने की प्रमुख वजह शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न होना और इसकी वजह से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त होना है। हालांकि, इस दिशा में सुधार के लिए डीएम मनीष कुमार वर्मा हर हफ्ते तहसीलों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम समेत एडीएम रैंक के अफसर शिकायतकर्ताओं से सीधे फोन पर बात कर फीडबैक भी ले रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि लापरवाही किस स्तर से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed