{"_id":"651a7856b3c7e50b5705a1c5","slug":"karan-nishad-and-kavita-won-in-cross-country-race-organized-on-gandhi-jayanti-2023-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : क्रॉस कंट्री रेस में करन निषाद और कविता ने मारी बाजी, गांधी जयंती पर हुआ आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : क्रॉस कंट्री रेस में करन निषाद और कविता ने मारी बाजी, गांधी जयंती पर हुआ आयोजन
Mon, 02 Oct 2023 01:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:29 PM IST
सार
बालक वर्ग में शैलेश कुशवाहा द्वितीय, दिनेश यादव तृतीय, प्रद्युम्न चौथे, मोहित पांचवें और अर्पित छठें स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में शिवानी दूसरे, महिमा तीसरे, अंतिमा चौथे, लाडो पांचवें और विदुषी छठवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री रेस के विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गांधी जयंती के अवसर पर खेल विभाग की ओर से आयोजित पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री रेस में पुरुष वर्ग में करन निषाद और महिला वर्ग में कविता निषाद ने बाजी मारी। रेस का प्रारंभ अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के गेट नंबर तीन से शुरू हुआ। रेस को चौकी इंचार्ज आजाद पार्क गोविंद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हिंदू हॉस्टल, हनुमान मंदिर, मेडिकल चौराहा से होते हुए बालसन चौराहा, इंडियन प्रेस चौराहा होते हुए गेट नंबर तीन पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
बालक वर्ग में शैलेश कुशवाहा द्वितीय, दिनेश यादव तृतीय, प्रद्युम्न चौथे, मोहित पांचवें और अर्पित छठें स्थान पर रहे। इसी तरह बालिका वर्ग में शिवानी दूसरे, महिमा तीसरे, अंतिमा चौथे, लाडो पांचवें और विदुषी छठवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री रेस में कुल 123 बालक और 50 बालिकाएं यानी कुल 173 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि उप क्रीड़ा अधिकारी ने मुख्य अतिथि का बैज लगाकर स्वागत किया गया। विजेता खिलाड़ियों को मंडल क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी संदीप गुप्ता, उपक्रीड़ा अधिकारी अरविंद कुमार सोनकर, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह, हैंडबाल प्रशिक्षक संजय कुमार, कबड्डी प्रशिक्षक जयराम सिंह, फुटबाल के संजय सिंह, कुश्ती के अंकित तिवारी, कराटे के अतुल सोनकर , मुकेश निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन