{"_id":"5ef37100aab0cc716c366e56","slug":"kanwar-yatra-will-emerge-between-the-shadow-of-corona","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के साया के बीच निकलेगी कांवड़ यात्रा, जानें कांवड़ियों और शिवालयों के लिए क्या जारी हुई गाइड लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के साया के बीच निकलेगी कांवड़ यात्रा, जानें कांवड़ियों और शिवालयों के लिए क्या जारी हुई गाइड लाइन
Wed, 24 Jun 2020 08:58 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Jun 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन में कांवड़ यात्रा तो निकलेगी, लेकिन कोरोना महामारी के साए के बीच। शिवालयों तथा आयोजकों को इसके लिए गाइडलाइन जारी की गई है। मंदिरों में इसे सुनिश्चित कराने के साथ कांवड़ियों को भी निर्देशों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
सावन में दश्वाश्मेध घाट, पंडिला महादेव समेत कई मंदिरों में जल चढ़ाया जाता है। कांवड़िये काशी विश्वनाथ मंदिर में भी जल चढ़ाते हैं। इसके लिए कांवड़िये पैदल ही वाराणसी तक की यात्रा पूरी करते हैं। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने बुधवार को शिवालय के पुजारियों, प्रबंधकों, कांवड़ समितियों के प्रतिनिधियाें के साथ बैठक में कोरोना वायरस से बचाव पर चर्चा की।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
डीएम ने शिवालयाें, घाटों पर गाइडलाइन के अनुसार समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इसके तहत मंदिर में एक समय में पांच से अधिक लोग प्रवेश नहीं कर सकेंगे। नियमित तौर पर सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा। सभी के लिए मास्क का उपयोग अनिवार्य होगा। बैठक में एसएसपी, एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी यमुनापार, एसपी गंगापार, सभी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj