फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Kanpur-Fatehpur MEMU train will come till Prayagraj for examinees, roadways will increase hundred buses

Railway News : परीक्षार्थियों के लिए प्रयागराज तक आएगी कानपुर-फतेहपुर मेमू ट्रेन, रोडवेज बढ़ाएगा सौ बसें

Sat, 24 Jun 2023 03:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Jun 2023 03:46 PM IST
सार

परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने कानपुर-फतेहपुर मेमू का 25 से 27 जून तक प्रयागराज जंक्शन का विस्तार कर किया है। इसका ठहराव खागा, सिराथू और भरवारी में रहेगा। कानपुर से शाम 6:25 बजे चलने के बाद ट्रेन रात एक बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी।

विज्ञापन
Kanpur-Fatehpur MEMU train will come till Prayagraj for examinees, roadways will increase hundred buses
Prayagraj News : ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक की 25-26 जून को होने वाली परीक्षा के लिए रेलवे ने कानपुर-फतेहपुर मेमू ट्रेन का प्रयागराज तक विस्तार करने का एलान किया है। स्पेशल ट्रेन का संचालन प्रयागराज जंक्शन से कानपुर के लिए 26 से 28 जून तक और कानपुर से प्रयागराज के लिए 25 से 27 जून तक होगा। उधर, यूपी रोडवेज के प्रयागराज परिक्षेत्र ने भी परीक्षा के लिए 25 से 27 जून तक सौ अतिरिक्त बसों का संचालन करने की तैयारी की है।

विज्ञापन


परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने कानपुर-फतेहपुर मेमू का 25 से 27 जून तक प्रयागराज जंक्शन का विस्तार कर किया है। इसका ठहराव खागा, सिराथू और भरवारी में रहेगा। कानपुर से शाम 6:25 बजे चलने के बाद ट्रेन रात एक बजे प्रयागराज जंक्शन आएगी। यही ट्रेन 26 से 27 जून को सुबह 5:15 बजे यहां से रवाना होकर 9:25 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंच जाएगी। वहीं, यूपी रोडवेज ने परीक्षार्थियों के लिए प्रयागराज से 100 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसके अलावा 100 अन्य बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि अभ्यर्थियों की सुविधा और बसों की निगरानी के लिए 13 कर्मचारियों को सिविल लाइंस व चार कर्मचारियों को जीरो रोड बस स्टेशन पर तैनात किया जाएगा। प्रयागराज से कानपुर नगर के लिए सर्वाधिक 58 हजार 928 अभ्यर्थी और बांदा के लिए 17 हजार 48 अभ्यर्थी जाएंगे। वहीं, 81 हजार अभ्यर्थी प्रयागराज परिक्षेत्र में आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed