{"_id":"5d191a6e8ebc3e3ca626ea4d","slug":"kamal-nath-sues-osd-and-his-ias-husband-city-news-ald2482173151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस का हैप्पी बर्थडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस का हैप्पी बर्थडे
विज्ञापन
Kamal Nath sues Osd and his IAS husband
- फोटो : CITY DESK
आज इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस का हैप्पी बर्थडे
0 एक जुलाई 2007 को चली थी ट्रेन पहली बार, आज पूरे हो जाएंगे 12 वर्ष
0 पहले मथुरा तक चलती थी ट्रेन, 14 से बढ़कर अब ट्रेन में हो गए हैं 22 कोच
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से जयपुर जाने वाली मथुरा एक्सप्रेस सोमवार एक जुलाई को 12 वर्ष की हो जाएगी। इस ट्रेन का पहली बार संचालन एक जुलाई 2007 को इलाहाबाद जंक्शन से मथुरा के बीच हुआ था। इलाहाबाद जंक्शन से प्रयागराज एक्सप्रेस के बाद जयपुर एक्सप्रेस दूसरी ऐसी ट्रेन है, जो यात्रियों की फेवरेट हैं। शुरूआत में इस ट्रेन में कुल 14 कोच थे जो अब बढ़कर 22 हो गए हैं। इसके अलावा पिछले दिनों ही उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने मथुरा एक्सप्रेस को प्रोजेक्ट उत्कृष्ट में शामिल किया है। इसके तहत ट्रेन के एसी फर्स्ट कोच को नया लुक दिया गया है। अन्य कोचों को भी नया लुक देने पर काम चल रहा है।
इलाहाबाद-जयपुर एक्सप्रेस का संचालन शुरूआत के छह वर्ष तक इलाहाबाद से मथुरा तक हुआ। इसके बाद एक अक्तूबर 2013 को इसे जयपुर तक के लिए बढ़ा दिया गया। एक जुलाई 2019 को यह ट्रेन अपने 12 वर्ष पूर्ण कर रही है। जंक्शन से जयपुर के बीच वर्तमान में यह ट्रेन 13.20 घंटे में 782 किलोमीटर की दूरी तय कर रही है। रेलवे ने इसे अपने प्रोजेक्ट उत्कृष्ट में भी शामिल किया है। इसके तहत इसके सभी कोचों को अंदर से नया लुक दिया गया है। इसके सभी एसी कोच में जीपीएस युक्त डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया गया है। साथ ही एसी कोच में वाई फाई की सुविधा भी आने वाले दिनों में दी जाएगी। जयपुर एक्सप्रेस के सभी रेक में चाय/कॉफी और सूप की वेडिंग मशीन एवं पीने के पानी के लिए आरओ का प्रावधान किया जा रहा है। यात्रियों की सुविधा के लिए वॉशरूम में पूर्व रिर्काडेड घोषणा प्रणाली की भी व्यवस्था की गई है। वर्तमान में जयपुर एक्सप्रेस में एसी और स्लीपर क्लास की कुल 1014 बर्थ एवं जनरल क्लास की 360 सीटें है। एनसीआर के पीआरओ सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि इस ट्रेन को अभी और अपग्रेड किया जाना है। इस ट्रेन में एसी की 366 एवं स्लीपर श्रेणी की 648 बर्थ है।
‘जयपुर एक्सप्रेस के सोमवार को सफलता पूर्ण 12 वर्ष पूरे हो रहे हैं। आने वाले दिनों में इसे एलएचबी रैक से भी लैस किया जाएगा।’
00 अजीत कुमार सिंह, सीपीआरओ, एनसीआर।