{"_id":"68d525c7e9b727ea28029eee","slug":"kamakhya-rohtak-special-train-will-run-via-prayagraj-timetable-released-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : प्रयागराज होकर चलेगी कामाख्या-रोहतक स्पेशल ट्रेन, जारी की गई समय सारिणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : प्रयागराज होकर चलेगी कामाख्या-रोहतक स्पेशल ट्रेन, जारी की गई समय सारिणी
Thu, 25 Sep 2025 04:51 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:51 PM IST
सार
प्रयागराज होकर कामाख्या से रोहतक के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू होगी। सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन की शुरुआत कामाख्या से 26 सितंबर और रोहतक से 28 सितंबर से होगी।
विज्ञापन
ट्रेन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रयागराज होकर कामाख्या से रोहतक के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू होगी। सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन की शुरुआत कामाख्या से 26 सितंबर और रोहतक से 28 सितंबर से होगी। गाड़ी (05625) कामाख्या से हर शुक्रवार सात नवंबर तक रात 10 बजे चलकर शनिवार/रविवार की रात 2:10-2:15 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं रविवार दोपहर 2:45 बजे रोहतक पहुंचेगी।
विज्ञापन
वापसी में रोहतक से (05626) की रवानगी 28 सितंबर से नौ नवंबर तक रात 10:10 बजे होगी। जंक्शन पर यह ट्रेन सोमवार सुबह 9:40-9:50 बजे एवं कामाख्या मंगलवार दोपहर 3:30 बजे पहुंचेगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 21 कोच की इस ट्रेन में एसी थ्री एवं स्लीपर के छह-छह, सामान्य श्रेणी के चार, एसी टू के दो, एसी फर्स्ट, एसएलआर एवं एसएलआरडी का एक-एक कोच रहेगा।
विज्ञापन