फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Justice Sanjay Yadav will be the Chief Justice of Allahabad High Court

न्यायमूर्ति संजय यादव होंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

Thu, 20 May 2021 09:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 20 May 2021 09:41 PM IST
सार

  • सुप्रीमकोर्ट कोलेजियम ने की संस्तुति

विज्ञापन
Justice Sanjay Yadav will be the Chief Justice of Allahabad High Court
prayagraj news : संजय यादव, इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश। - फोटो : prayagraj

विस्तार

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नियुक्त होगे। सुप्रीम कोर्ट की कोलेजियम ने आज इस आशय का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति यादव मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानान्तरित होकर आए हैं। मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर के सेवा निवृत्त होने के बाद उनको कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।अब इन्हे यहीं पर  मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठतम जज जस्टिस संजय यादव को 14 अप्रैल को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया था। जस्टिस यादव ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। वर्ष 2007 में उन्हें मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त किया गया। इसके बाद वे मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। गत जनवरी में उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed