{"_id":"60d1cda71358533c72755588","slug":"justice-mn-bhandari-to-be-acting-chief-justice-of-allahabad-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"जस्टिस एमएन भंडारी होंगे इलाहाबाद हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जस्टिस एमएन भंडारी होंगे इलाहाबाद हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश
Tue, 22 Jun 2021 05:22 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 22 Jun 2021 05:22 PM IST
सार
इलाहाबाद हाईकोर्ट वरिष्ठ न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी चीफ जस्टिस संजय यादव के रिटायर होने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे। केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद हाईकोर्ट वरिष्ठ न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी चीफ जस्टिस संजय यादव के रिटायर होने के बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश होंगे।
केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने मंगलवार को इस आशय की अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्रीय कानून मंत्रालय के अपर सचिव राजिंदर कश्यप की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी 26 जून से इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का पालन करेंगे।
गौरतलब है कि गत 13 जून को मुख्य न्यायाधीश की शपथ ग्रहण करने वाले न्यायमूर्ति संजय यादव का कार्यकाल 25 जून 2021 तक ही है। न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ भंडारी को पांच जुलाई 2007 को राजस्थान उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उन्होंने 15 मार्च, 2019 को न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी।