फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   junior engineer fired pistol to investigate the road, video viral, police engaged in investigation

प्रयागराज : सड़क की जांच करने पहुंचे जेई ने तानी पिस्टल, वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 25 Mar 2022 10:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 10:27 PM IST
सार

जेई का कहना है कि वह शुक्रवार को ग्रामीणों व अधिवक्ताओं द्वारा सड़क निर्माण की अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे। यहां पर ठेकेदार के गुर्गों द्वारा उन पर हमला करने का प्रयास किया गया। इसपर पर आत्मरक्षा के लिए उन्होंने पिस्टल निकाली थी। 

विज्ञापन
junior engineer fired pistol to investigate the road, video viral, police engaged in investigation
Prayagraj News : फायरिंग। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत भावंधर गांव में भोंडी के बीच नहर विभाग द्वारा सड़क निर्माण की जांच करने पहुंचे जेई अभिषेक मिश्र द्वारा वहां मौजूद लोगों पर पिस्टल तान दी गई। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में ठेकेदार द्वारा जेई व एसडीओ सौरभ ओझा के खिलाफ बारा इंस्पेक्टर से शिकायत की गई है।

विज्ञापन




जेई का कहना है कि वह शुक्रवार को ग्रामीणों व अधिवक्ताओं द्वारा सड़क निर्माण की अनियमितता की शिकायत पर जांच करने पहुंचे थे। यहां पर ठेकेदार के गुर्गों द्वारा उन पर हमला करने का प्रयास किया गया। इसपर पर आत्मरक्षा के लिए उन्होंने पिस्टल निकाली थी। 

विज्ञापन

ठेकेदार का आरोप- जबरन दोबारा काम कराने का बनाया जा रहा था दबाव

बता दें कि भावंधर गांव में भोंडी के बीच नहर विभाग द्वारा सड़क निर्माण का ठेका मेसर्स इंद्रजीत सिंह को दिया गया है। शुक्रवार को सड़क की गुणवत्ता की जांच करने जेई अभिषेक मिश्र, एसडीओ सौरभ ओझा व अन्य कर्मचारी पहुंचे थे। ठेकेदार इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अधिकारियों द्वारा जबरन दोबारा काम करने का दबाव बनाया जा रहा था। जब वहां मौजूद कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो जेई अभिषेक मिश्र द्वारा कर्मचारी रजनीश पांडेय पर पिस्टल तान दी गई। इससे वहां हड़कंप मच गया।

जेई ने कहा- ठेकेदार ने गुर्गो ने घेर लिया था, आत्मरक्षा में निकाली पिस्टल


मामले में ठेकेदार का आरोप है कि जेई द्वारा सड़क निर्माण में कमीशन मांगा जा रहा था। न दिए जाने पर काम दोबारा करने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं मामले में एसडीओ सौरभ ओझा व जेई अभिषेक मिश्र ने बताया कि वह सड़क की जांच करने पहुंचे थे।



गुणवत्ता विहीन सड़क निर्माण को लेकर उन्होंने दोबारा सड़क बनाने की बात कही। जिस पर ठेकेदार के लोगों द्वारा जेई पर लाठी-डंडे से हमला करने का प्रयास किया गया। जेई के मुताबिक आत्मरक्षा में उन्होंने पिस्टल निकाली थी । इंस्पेक्टर बारा कमलेश कुमार ने बताया कि मामले में ठेकेदार की ओर से तहरीर व वीडियो उपलब्ध कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed