फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   June 30, retired employees will get the benefit of salary increase

खुशखबर : 30 जून को रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा वेतन वृद्धि का लाभ

Thu, 18 Nov 2021 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 Nov 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
June 30, retired employees will get the benefit of salary increase
prayagraj news : money - फोटो : prayagraj

30 जून को रिटायर होने वाले केंद्रीय कर्मियों को एक काल्पनिक वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ मिलेगा। इसी के अनुसार उनकी पेंशन संशोधित की जाएगी। छठे वेतन आयोग के बाद वर्ष में सिर्फ एक बार एक जुलाई को वार्षिक वेतन वृद्धि की घोषणा की गई। इसकी वजह से 30 जून को रिटायर होने वाले कर्मचारियों की पेंशन निर्धारण में वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिल पाता था।

विज्ञापन


जबकि, रिटायरमेंट से पूर्व के वर्ष में वे एक जुलाई से 30 जून के बीच ड्यूटी करते हैं। इसके लिए एजी ऑफिस के ऋषेश्वर उपाध्याय समेत 24 लोगों ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। ऋषेश्वर ने बताया कि रिटायर कर्मचारियों के पक्ष में आदेश हुआ है। इसके तहत एक काल्पनिक वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ पेंशन संशोधित किया जाएगा।

विज्ञापन

लखनऊ रैली को सफल बनाने के लिए किया संपर्क
पुरानी पेंशन की बहाली समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच की ओर से 30 नवंबर को लखनऊ में प्रदेशव्यापी रैली की घोषणा की गई है। आंदोलन के पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए अलग-अलग यूनियन के प्रतिनिधियों ने बृहस्पतिवार को भी जनसंपर्क अभियान चलाया। अलग-अलग विभागों में जनसंपर्क करने वालों में राम सेवक यादव, हरदेव सिंह, विनोद पांडेय, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी  आदि शामिल रहे।

पुरानी पेंशन के लिए धरना, सौंपा ज्ञापन
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से पुरानी पेंशन समेत 15 सूत्रीय मांग को लेकर कलक्ट्रेट पर धरना दिया गया। कर्मचारियों ने ज्ञापन भी सौंपा। मांग नहीं माने जाने पर उन्होंने तेज आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन सौंपने वालों में तृतीय श्रेणी कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, लालचंद्र मौर्य, अक्षय कुमार, जफर हसन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed