{"_id":"5cc8ad61bdec22078360725b","slug":"joint-awareness-campaign-of-amar-ujala-aparajita-and-election-commission-in-sai-darshan-apartments","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं दर्शन अपार्टमेंट में अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग का संयुक्त जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं दर्शन अपार्टमेंट में अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग का संयुक्त जागरूकता अभियान
Wed, 01 May 2019 01:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 01 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
aprajita
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टर, चित्रकला और मेहंदी प्रतियोगिताओं के जरिए मंगलवार को बच्चों-महिलाओं ने रिकार्डतोड़ मतदान की अलख जगाई। महिलाओं ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में वोट फॉर इंडिया के स्लोगन से हथेलियां सजाईं। बच्चों ने चित्रों के माध्यम से अपनी अभिव्यक्ति दी। अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में यह जागरूकता मुहिम सिविल लाइंस स्थित साईं दर्शन अपार्टमेंट में चलाई गई। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने के लोगों ने शपथ पत्र भरे।
विज्ञापन
देर शाम कम्युनिटी हॉल में शुरू हुई चित्रकला प्रतियोगिता में कार्तिकेय, इशिता, जाह्नवी,विराज राय, तृषा, मुदित खरे, काव्या खरे, समृद्धि खरे, आरजू, सार्थक गुप्ता, अयान राय, उत्कर्ष राय, शायशा ने कैनवास पर मतदान महादान पर आधारित चित्र उकेरे। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में इववि की एसोसिएट प्रोफेसर सोनल शंकर,डॉ. कल्पना श्रीवास्तव, मिनाक्षी, शोभा मिश्रा, वैष्णवी चतुर्वेदी,उपमा खन्ना, मध्यमा सिंह,अर्चना केसरवानी, रोमा श्रीवास्तव, स्मिता खान, रक्षिता रे, रीनू रे,अनूपा खरे, रंजीता राय, गुड़िया गुप्ता,दरख्शां हसन, जेनिशा, मनीषा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
स्विप से जुड़े शिक्षक मुकेश श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव व अपर्णा बाजपेयी के अलावा समाजसेविका डॉ. रश्मि शुक्ला ने अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया। इस मौके पर हाउसिंग सोसाइटी के सचिव एडवोकेट अजय शंकर, उपाध्यक्ष मयंक राय, एचएस श्रीवास्तव, ब्रजेश खरे, गौरव श्रीवास्तव ने शत प्रतिशत मतदान की अपील की।
विज्ञापन