फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Job: 40 assistant professors to non-government colleges, 126 Lecturer to technical colleges

job : अशासकीय कॉलेजों को मिले 40 असिस्टेंट प्रोफेसर, टेक्निकल कॉलेजों को भी मिले 126 प्रवक्ता

Mon, 27 Jun 2022 09:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 09:18 PM IST
सार

चयनितों की टॉप टेन मेरिट में श्रीकृष्ण सिंह, स्नेलता पटेल, नरेंद्र कुशवाहा, दीपक कुमार, कंचन दुबे, मनीष मोदनवाल, राम उग्र, संतोष कुमार शुक्ला, रितु नारंग एवं सुधीर कुमार मिश्र के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
Job: 40 assistant professors to non-government colleges, 126 Lecturer to technical colleges
Teacher Recruitment - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों को शिक्षाशास्त्र विषय में 40 नए असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने सोमवार को अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। असिस्टेंट प्रोफेसर के 40 पदों में 18 पद आरक्षित, छह पद ईडब्ल्यूएस, दस पद ओबीसी एवं छह पद एससी श्रेणी के लिए आरक्षित हैं।

विज्ञापन



चयनितों की टॉप टेन मेरिट में श्रीकृष्ण सिंह, स्नेलता पटेल, नरेंद्र कुशवाहा, दीपक कुमार, कंचन दुबे, मनीष मोदनवाल, राम उग्र, संतोष कुमार शुक्ला, रितु नारंग एवं सुधीर कुमार मिश्र के नाम शामिल हैं। आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षा शास्त्र के 40 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 23 से 27 जून तक आयोजित किया, जिसमें 157 अभ्यर्थी बुलाए गए और 145 अभ्यर्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार जिन चयनित अभ्यर्थियों के नाम के आगे औपबंधिक शब्द अंकित है, उन्हें वांछित अभिलेख 25 जुलाई तक आयोग कार्यालय में उपलब्ध कराने हैं, वरना उनके अभ्यर्थन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राविधिक शिक्षा विभाग को मिले 126 प्रवक्ता

प्राविधिक शिक्षा विभाग को कंप्यूटर विषय में 126 नए प्रवक्ता मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को प्रवक्ता कंप्यूटर के 132 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। छह पद (तीन अनुसूचित जाति एवं तीन अनुसूचित जनजाति) उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण खाली रह गए।


आयोग ने प्रवक्ता कंप्यूटर विषय की लिखित परीक्षा का परिणाम 29 अप्रैल 2022 को जारी किया था। लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 17 से 23 जून तक आयोजित किया गया। परीक्षा परिणाम की टॉप टेन मेरिट में राम गोपाल, अभिषेक सिंह, अंजलि सैनी, मोहम्मद रिजवान, प्रत्यूष पचौरी, आनंद कुमार मिश्र, रवि अस्थाना, पूजा गोयल, मनीष कुमार वर्मा एवं प्रतिष्ठा जायसवाल के नाम शामिल हैं। 


आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार सफल घोषित जिन अभ्यर्थियों के नाम के आगे प्रोविजनल शब्द अंकित है, उन्हें निर्धारित समय में वांछित अभिलेख आयोग में प्रस्तुत करने हैं, वरना उनका चयन निरस्त कर दिया जाएगा। चयन परिणाम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उच्च न्यायालय में दाखिल विशेष अपील पर होने वाले निर्णय के अधीन रहेगा। परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं कटऑफ की सूचनाएं जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed