फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   jila adhivakta sangh chunav

भगवत पांडेय अध्यक्ष,अरुण मंत्री निर्वाचित

Fri, 26 May 2017 01:58 AM IST
इलाहाबाद
इलाहाबाद Updated Fri, 26 May 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
jila adhivakta sangh chunav
allahabad
 जिला अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में भगवत प्रसाद पांडेय अध्यक्ष और अरुण पांडेय मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए हैं। 18 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए 20 मई को हाईकोर्ट के निर्देश और निगरानी में मतदान कराया गया था। 21 मई को इसकी मतगणना हुई लेकिन चुनाव परिणाम घोषित नहीं किया गया। चुनाव अधिकारी रोहिताश सिंह ने मामले की सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति अरुण टंडन और न्यायमूर्ति पीसी त्रिपाठी की पीठ के समक्ष चुनाव परिणाम  प्रस्तुत किया। कोर्ट में बताए गए चुनाव परिणाम के अनुसार अध्यक्ष पद पर भगवत प्रसाद पांडेय 1336 मत पाकर विजयी हुए है। उन्हाेंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमाशंकर तिवारी  (1264) को 72 मतों के अंतर से हराया है। इसी प्रकार से मंत्री के पद पर अरुण कुमार पांडेय 1271 मत पाकर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनोज सिंह लोकेश  (986) को 285 मतों से हराया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुश कुमार पांडेय 1326 मत और राजित राम तिवारी 1149 मत पाकर विजयी हुए हैं। संयुक्त मंत्री के पद पर आलोक कुमार शुक्ला 938 मत और कोषाध्यक्ष पद पर बृजेश यादव 841 मत पाकर चुुनाव जीत गए हैं। लाइब्रेरियन पद के विजयी प्रत्याशी दिलीप मिश्रा को 748 मत और आडीटर पद पर अखिलानंद द्विवेदी 1370 मत पाकर चुनाव जीत गए हैं। इसी प्रकार दस कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव परिणाम घोषित किया गया है। जिसमें अभिषेक सिंह, आलोक पांडेय, अनिल कुमार मिश्रा, अनूप त्रिपाठी, अश्वनी सोनकर, हनुमान प्रसाद शुक्ला, पूजा पांडेय,प्रदीप कुमार मिश्रा, संत लाल यादव और शिमला पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए पहले पांच मई को मतदान हुआ था। मगर मतदान कुछ ही देर चला था तभी मतपत्रों पर चुनाव अधिकारी के हस्ताक्षर को लेकर विवाद हो गया। बवाल के चलते चुनाव स्थगित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी राम नारायण द्विवेदी ने इसे लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट के निर्देश पर 20 मई को मतदान हुआ और 21 मई को कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में मतगणना की गई। 25 मई को इसका परिणाम हाईकोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया। याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता यूएन शर्मा, अधिवक्ता प्रभाकर अवस्थी तथा रत्नाकर उपाध्याय ने पक्ष रखा।
विज्ञापन

मालाओं से लाद दिए गए विजयी प्रत्याशी

इलाहाबाद। गुरुवार को हाईकोर्ट द्वारा घोषित परिणाम की जानकारी मिलते ही कचहरी में जश्न का माहौल छा गया। विजयी प्रत्याशियों को समर्थक अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से लाद दिया और जमकर नारेबाजी की गई। जीत की खुशी में प्रत्याशियों की ओर से लड्डू बांटे गए। अध्यक्ष मंत्री और उपाध्यक्ष संयुक्त मंत्री  पद के विजयी प्रत्याशियों ने परिसर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और अधिवक्ताओं में वितरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed