फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jewelry and cash theft by car, used by sadhus jams

कार से गहने-नगदी चोरी, साधुओं ने लगाया जाम

Mon, 08 Jan 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 08 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash theft by car, used by sadhus jams
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
माघ मेले में रविवार दोपहर काशी सुमेरू पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के शिविर के बाहर उनके भक्त की कार से नगदी और गहने से भरा बैग चोरी हो गया। बदमाश कार का कांच तोड़कर बैग ले गए जिसमें 50 हजार रुपये और सोने के टाप्स थे। चोरी का पता टलने पर साधुओं ने त्रिवेणी मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने उन्हें चोरों को दबोचने का भरोसा देकर मनाया। रात में बैग एक गली में मिला पर गहने-पैसे गायब थे। सीसीटीवी फुटेज से चोरों का हुलिया मिला है।
विज्ञापन


शहर के बेनीगंज में रहने वाले शिक्षक आलोक कुमार रविवार दोपहर पत्नी और बच्चों के साथ मेले में त्रिवेणी बांध के निकट काशी सुमेरू पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती के शिविर पहुंचे। वह करीब पौने बारह बजे कार लॉक कर अंदर गए। पता चला कि स्वामी नरेंद्रानंद अभी नहीं आए हैं। आलोक करुणानंद सरस्वती से मिलकर बाहर निकले तो कार में पिछला बायां कांच टूटा था। पिछली सीट पर रखा बैग नदारद था। बैग में 50 हजार रुपये और सोने के गहने थे। आलोक ने इस बारे में शिविर में बताया साथ ही पुलिस को सूचना दी। उस वक्त मेले में पुलिस-प्रशासन की बैठक चल रही थी। पुलिस के आने में देरी होने पर साधु-संत त्रिवेणी मार्ग पर बैठ गए। जाम लगा तो कुछ देर में खाक चौक थानाध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला आ गए। उन्होंने साधु-संतों को यह कहकर मनाया कि चोरों को जल्द पकड़ा जाएगा सीसीटीवी फुटेज में एक बालक के साथ साधु वेशधारी चोर कार का कांच तोड़ते दिखा है। रात में कुछ दूर पर गली में बैग मिला जिसमें न पैसे थे न टाप्स। थानाध्यक्ष ने बताया कि गली में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी सुबह देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed