{"_id":"94832c2b442aff00aeba1da018d9afbd","slug":"jeep-driver-burnt-alive-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप चालक को जिंदा जलाया, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप चालक को जिंदा जलाया, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूलपुर के नरई पुलिया के पास शुक्रवार रात जीप चालक को जिंदा फूूंकने की कोशिश की गई। बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में रोका और मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे आग के हवाले कर दिया। चालक की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग बुझाई। हालांकि तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फूलपुर के वीर काजी गांव का रहने वाला मो. सद्दाम (25) ड्राइवर है। वह एक युवक की कमांडर जीप चलाता है। शुक्रवार रात 10 बजे वह घर पहुंचा और फिर रूदापुर स्थित ससुराल जाने की बात कहकर निकल गया। पुलिस के मुताबिक वह अभी फूलपुर और थरवई की सीमा पर नरई पुलिया के पास पहुंचा था कि पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी जीप रोक ली। इसके बाद बदमाशों ने सद्दाम को जीप से नीचे घसीट लिया। एक बदमाश के हाथ में मिट्टी के तेल से भरा गैलन था।
सद्दाम कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशोें ने गैलन में भरा मिट्टी का तेल उसके शरीर पर उड़ेलकर आग लगा दी। इसके बाद बदमाश सहसों की ओर भाग निकले। सद्दाम की चीख सुनकर आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक आग बुझाई जाती वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। लोगों ने उसे फूलपुर कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सद्दाम की कमर के ऊपर का हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है। बदमाश कौन थे और किस रंजिश में उसे जलाया, यह नहीं पता चल सका है। बताया जा रहा है कि सद्दाम ने लव मैरिज की थी और उसकी पत्नी इन दिनों मायके में है। एसओ रामेंद्र सिंह का कहना है कि सूचना पर पुलिस अस्पताल गई थी। सद्दाम के मुताबिक बदमाशों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की है। लेकिन घटना उनके इलाके की नहीं है। मामले मेें देर रात रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी।