फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Jayant Chaudhary said in Prayagraj, change voter to anti-farmer government

प्रयागराज में बोले जयंत चौधरी, किसान विरोधी सरकार को बदलें मतदाता

Sun, 21 Mar 2021 01:05 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Mar 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Jayant Chaudhary said in Prayagraj, change voter to anti-farmer government
जयंत चौधरी - फोटो : amar ujala

नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलित किसानों के समर्थन में चौधरी शिव जोखन सिंह इंटर कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय लोक दल के बैनर तले किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति, राष्ट्रीय किसान विकास मंच समेत कई किसान संगठनों ने अपना समर्थन दिया। पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी मौजूद रहे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार नौजवान एवं किसान विरोधी है, इसके नेतृत्व में देश विकास की मुख्यधारा से भटक गया है। किसानों, नौजवानों, मजदूरों को एकजुट होने की जरूरत है, यदि ऐसा नहीं हुआ तो सरकार देश को बेंच देगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि यदि दीप जलाना है तो ज्ञान एवं विज्ञान का जलाए, मंदिरों में दीप जलाने से गरीबी एवं अज्ञानता दूर नहीं होगी। नए कृषि कानूनों के संबंध में कहा कि आखिर जिस कृषि कानून के विरोध में देशभर के अन्नदाता आंदोलित है उसे लागू कर वर्तमान सरकार किस वर्ग को खुश करना चाहती है, यह स्पष्ट नहीं हो रहा है।

विज्ञापन

Jayant Chaudhary said in Prayagraj, change voter to anti-farmer government
रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी। - फोटो : अमर उजाला
किसानों, नौजवानों एवं मजदूरों को एकजुट होकर सरकार के विरोध में मताधिकारी कर उसे बदलना होगा। किसान महापंचायत को जितेंद्र धनराज, लालमणि सिंह पटेल, दीपाना सिंह, चंद्रमणि यादव, प्रेम शंकर पटेल, आरिफ, अनुपम मिश्र, मसूद अहमद, राम सिंह पटेल, राम बहादुर पटेल, सिपाही लाल पटेल समेत कई किसान नेताओं और वक्ताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता कॉलेज प्रबंधक उदित नारायण सिंह व संचालन जिला प्रवक्ता रामलाल सिंह ने किया। इस मौके पर किसान नेता ललन सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्य, हंसराज यादव, रणधीर सिंह कुशवाहा, कृष्ण बहादुर सिंह, अरुण कुमार सिंह, पवन सिंघाल, आनंद सिंह समेेत बड़ी संख्या में महिला पुरुष मौजूद रहे।

आर एल डी नेता जयन्त चौधरी का सपा कार्यकर्ताओं ने हल भेंट कर किया स्वागत
प्रयागराज। राष्ट्रीय लोक दल के नेता जयन्त चौधरी का स्वागत सपा कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत किया। नैनी पुल पर डॉ. देवी सिंह पटेल, डॉ. आफताब आलम, डॉ0 नरेन्द्र सिंह धाकड,़ अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो. शारिक़, पूर्व प्रदेश सचिव देव बोस, बच्चा पासी, शिव यादव आदि ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। इस दौरान चौधरी ने दावा किया की अगले वर्ष होने वाले विधान सभा चुनाव मे सपा और आर एल डी मिल कर भाजपा के शासन का अन्त करेंगे। कहा सपा और आर एल डी के गठबंधन का ज़बरदस्त असर दिखेगा। कहा सपा से गठबन्धन तय है लेकिन सीटों का बंठवारा अभी तय नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed