{"_id":"5cd5dd11bdec220745633df8","slug":"jaya-bachchan-and-dimple-yadav-shot-out-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में जया बच्चन और डिंपल यादव ने निकाला रोड शो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में जया बच्चन और डिंपल यादव ने निकाला रोड शो
Sat, 11 May 2019 01:50 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 May 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
dimple yadav
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठे चरण में प्रचार अभियान के आखिरी दिन शुक्रवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी सांसद डिंपल यादव एवं राज्यसभा सदस्य जया बच्चन ने रोड शो के माध्यम से ताकत दिखाकर प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की। शहर के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में करीब 11 किलोमीटर तक निकले रोड शो का पार्टी समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत किया तथा फूल बरसाए। भीषण गर्मी और धूप में भी कार्यकर्ताओं तथा समर्थकों के उत्साह में कमी नहीं दिखी। वे नारेबाजी करते हुए काफिले के साथ चल रहे थे। इस दौरान अपने संबोधन में डिंपल भाजपा पर हमलावर रहीं। उन्होंने समर्थकों से एकजुटता दिखाते हुए मतदान करने की अपील की।
रोड शो में शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी लखनऊ से सपा उम्मीदवार पूनम सिन्हा को भी शामिल होना था, लेकिन वह नहीं आ पाईं। डिंपल यादव और जया बच्चन निजी विमान से बमरौली एयरपोर्ट आईं। वहां से सीधे पीडी टंडन पार्क पहुंचकर रथ पर सवार हो गईं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने डॉ.लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की। रथ पर उनके साथ फूलपुर और इलाहाबाद के प्रत्याशियों के अलावा सासंद धर्मेंद्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता केके श्रीवास्तव, ऋचा सिंह, निधि यादव मौजूद रहीं। वहीं रथ के आगे-पीछे बड़ी संख्या में चार और दो पहिया वाहनों पर कार्यकर्ता सवार रहे। इनके अलावा रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक नारेबाजी करते हुए पैदल भी चल रहे थे। उनके हाथों में सपा और बसपा के झंडे तथा सिर पर टोपी थी।
रोड शो सुभाष चौक से शुरू होकर पत्थर गिरिजाघर, नवाब यूसुफ रोड, फ्लाईओवर, रेलवे स्टेशन चौराहा, खुल्दाबाद, नूरुल्ला रोड, बैरियर मोड़, अटाला, अतरसुइया गोल पार्क, बलुआघाट, कटघर, ईसीसी, गऊघाट, मुट्ठीगंज, जीवन ज्योति चौराहा तक गया। जैसे-जैसे रथ आगे बढ़ रहा था काफिला बढ़ता गया। मुस्लिम बहुल नूरुल्ला रोड, अटाला समेत अन्य स्थानों पर समर्थकों की भारी भीड़ रही। सुभाष चौराहा, नूरुल्ला रोड, मुट्ठीगंज आदि स्थानों पर सपा नेताओं का स्वागत हुआ।
विज्ञापन
रोड शो के दौरान डिंपल और जया बच्चन ने लोगों को रथ से ही संबोधित किया। डिंपल यादव ने कार्यकर्ताओं को ‘एक भी वोट न बंटने पाए, एक भी वोट न घटने पाए, एक भी वोट न छूटने पाए’ का नारा दिया। डिंपल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, भाजपा ने 2014 में किए वादे पूरे नहीं किए। भाजपा को घेरते हुए नोटबंदी, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दे उठाए। उन्होंने भाजपा नेताआें के ‘हम चौकीदार हैं’ के नारे पर भी तंज कसा। डिंपल ने प्रदेश में गठबंधन की जीत का दावा करते हुए प्रयागराज के दोनों उम्मीदवारों को बड़ी भारी मतों के अंतर से जिताने की अपील की। साढ़े चार बजे रोड शो समाप्त कर डिंपल यादव और जया बच्चन बम्हरौली एयरपोर्ट जाने के लिए रवाना हो गईं।
एयरपोर्ट पर डिंपल का स्वागत करने तथा जगह-जगह रथ पर सवार होने वालों में निवर्तमान सांसद नागेंद्र पटेल, जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तिखार हुसैन, बासुदेव यादव, उज्ज्वल रमण सिंह, राम वृक्ष यादव, बसपा के जिलाध्यक्ष आके गौतम, योगेश यादव, अजय श्रीवास्तव, विजमा यादव, जूही सिंह, हाजी परवेज आदि शामिल रहे।
मेगास्टार अमिताभ बच्चन की पत्नी राज्यसभा सदस्य जया बच्चन शुक्रवार को बहू के रूप में प्रयागवासियों के बीच मौजूद रहीं। रोड शो की आकर्षण रहीं रथ पर सवार जया बच्चन ने इसी रिश्ते के नाम पर लोगों से सपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगे। मुट्ठीगंज की सभा में उन्होंने कहा, ‘मैं प्रयागराज की बहू हूं और डिंपल मेरी बहू है। वर्ष 1984 में अमिताभ चुनाव लड़े थे, तब भी मैं आई थी। आज कार्यकर्ताओं को जोश देखकर वे दिन फिर याद आ गए।’ उन्होंने यहां की दोनों सीट पर प्रत्याशियों की जीत का दावा भी किया।’