फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Javed Pump Prayagraj House Four hours of action, three bulldozers demolished the house

Javed Pump Prayagraj House : चार घंटे चली कार्रवाई, तीन बुलडोजरों ने ढहाया मकान

Sun, 12 Jun 2022 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Jun 2022 11:09 PM IST
सार

नगर निगम और पीडीए के अधिकारी रविवार सुबह ही करेली के जेके आशियाना स्थित जावेद के मकान के बाहर दो जेसीबी व एक पोकलैंड मशीन के साथ पहुंच गए। सबसे पहले मकान की बाउंड्रीवॉल को तोड़ा गया।

विज्ञापन
Javed Pump Prayagraj House Four hours of action, three bulldozers demolished the house
Prayagraj News : प्रयागराज हिंसा के मास्टर माइंड जावेद पंप का घर ध्वस्त करता बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अटाला में हुए बवाल के मास्टर माइंड जावेद मोहम्मद के आलीशान भवन को महज चार घंटे में ही पीडीए की टीम ने जमींदोज करा दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई में तीन बुलडोजर लगाए गए। इस दौरान मकान और गली की तरफ के मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया था।

विज्ञापन



नगर निगम और पीडीए के अधिकारी रविवार सुबह ही करेली के जेके आशियाना स्थित जावेद के मकान के बाहर दो जेसीबी व एक पोकलैंड मशीन के साथ पहुंच गए। सबसे पहले मकान की बाउंड्रीवॉल को तोड़ा गया। इसके बाद पुलिस और नगर निगम के कर्मचारियों ने मजदूरों की मदद से घर में पड़ा सामान हटाना शुरू किया। सभी सामान घर के बगल में पड़े खाली प्लाट पर रख दिया गया। फिर पीडीए और प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों ने मकान की दूसरी मंजिल पर जाकर वहां की स्थिति देखी। इसके बाद पीडीए और नगर निगम के तोड़ू दस्ते ने अपना काम शुरू किया।
विज्ञापन



दोपहर में करीब सवा एक बजे मकान को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई। इस दौरान पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया था। मकान और गली के साथ ही उस तरफ जाने वाले मार्ग पर भी पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे, ताकि उस सड़क पर भी कोई ना जा सके। करीब साढ़े चार बजे के आसपास पीडीए और नगर निगम के अधिकारियों ने मकान को जमीदोंज कर दिया। इस दौरान पीडीए के सचिव अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त रत्न प्रिया, अपर नगर आयुक्त मुशीर अहमद, जोनल अधिकारी खुल्दाबाद नीरज कुमार सिंह, उत्तम वर्मा, एके सिंह, आरबी सिंह समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी व भारी पुलिस बल, पीएसी तैनात रही।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed